Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़ICICI prudential amc to launch 10721 cr rs ipo in second week of dec check detail
ICICI के ज्वाइंट वेंचर का आ रहा आईपीओ, कब होगी लॉन्चिंग, जानें डिटेल

ICICI के ज्वाइंट वेंचर का आ रहा आईपीओ, कब होगी लॉन्चिंग, जानें डिटेल

संक्षेप:

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी दिसंबर के दूसरे सप्ताह में अपना 1.2 अरब डॉलर का आईपीओ लॉन्च करेगी। प्रूडेंशियल की एक सहायक कंपनी आईपीओ में 10 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी और एसेट मैनेजर कंपनी का लक्ष्य 12 अरब डॉलर का मूल्यांकन है।

Nov 27, 2025 10:14 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ICICI Prudential AMC IPO: आईपीओ मार्केट में एक और कंपनी की एंट्री होने वाली है। दरअसल, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी दिसंबर के दूसरे सप्ताह में अपना 1.2 अरब डॉलर का आईपीओ लॉन्च करेगी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है। एक सूत्र के अनुसार, प्रूडेंशियल की एक सहायक कंपनी आईपीओ में 10 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी और एसेट मैनेजर कंपनी का लक्ष्य 12 अरब डॉलर का मूल्यांकन है। दूसरे सूत्र ने कहा कि एसेट मैनेजर को पब्लिक ऑफर दस्तावेजों पर बाजार नियामक की मंजूरी मिल गई। बाकी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कंपनी दिसंबर के तीसरे हफ्ते में सूचीबद्ध होने की उम्मीद कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूत्रों ने अपनी पहचान बताने से इनकार कर दिया क्योंकि नियामक की मंजूरी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक अठारह निवेश बैंकर आईपीओ का प्रबंधन करेंगे। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बता दें कि भारत की दूसरी सबसे बड़ी एसेट मैनेजर इस कंपनी ने जुलाई में आईपीओ के लिए आवेदन किया था।

किसकी कितनी हिस्सेदारी

भारत के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक के पास इस कंपनी में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं, ब्रिटिश बीमा कंपनी प्रूडेंशियल के पास 49 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। इन दोनों का ज्वाइंट वेंचर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल भारत में 10 ट्रिलियन रुपये (करीब 112 अरब डॉलर) की संपत्ति का प्रबंधन करता है। मार्च 2025 को समाप्त वर्ष तक इसका प्रॉफिट 29.3 प्रतिशत बढ़कर 26.6 अरब रुपये हो गया।

बाजार है गुलजार

बहरहाल, आईपीओ की लिस्टिंग ऐसे समय में होगी जब बाजार अपने ऑल टाइम हाई पर है।भारत के शेयर बाजार गुरुवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए, जिसकी वजह आय में सुधार की उम्मीद और अनुकूल व्यापक आर्थिक परिदृश्य था।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।