नई नवेली लिस्टेड कंपनी के शेयर में आएगी तेजी, ₹2900 तक चढ़ सकता है भाव
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के आईपीओ को बोली के अंतिम दिन 39.17 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था। अब ब्रोकरेज फर्म इक्विरस सिक्योरिटीज ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) पर कवरेज शुरू करते हुए इसे लेकर पॉजिटिव रुख अपनाया है।

ICICI Prudential AMC Share: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) का शेयर शुक्रवार को बाजार में लिस्ट हो गया। कंपनी के शेयर अपने 2,165 रुपये के मुकाबले 20 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ।बीएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य से 20.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,606.20 रुपये पर शुरुआत की। बाद में यह 22.95 प्रतिशत की वृद्धि हुई के साथ 2,662 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर शेयर 20 प्रतिशत चढ़कर 2,600 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,27,790.54 करोड़ रुपये था। बता दें कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के आईपीओ को बोली के अंतिम दिन 39.17 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था। अब ब्रोकरेज फर्म इक्विरस सिक्योरिटीज ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) पर कवरेज शुरू करते हुए इसे लेकर पॉजिटिव रुख अपनाया है।
कितना है टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज ने स्टॉक पर ‘Long’ रेटिंग दी है और ₹2,900 का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इश्यू प्राइस ₹2,165 के मुकाबले करीब 34% अपसाइड दिखाता है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट के शेयर शुक्रवार, 19 दिसंबर को शेयर बाजार में लिस्ट हुए। आईपीओ सब्सक्रिप्शन में सबसे बड़ी हिस्सेदारी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIBs) की रही, इसके बाद नॉन-इंस्टीट्यूशनल और रिटेल निवेशकों की मजबूत भागीदारी देखने को मिली। Equirus का मानना है कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में सबसे बेहतर प्रॉफिटेबिलिटी दिखा रही है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की नेट प्रॉफिट मार्केट शेयर 17.4% रही, जो इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि FY25 से FY28 के बीच कंपनी की रेवेन्यू और PAT ग्रोथ 16% CAGR के आसपास रह सकती है।
ब्रोकरेज की राय
इक्विरस के मुताबिक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी का Assets Under Management (AUM) भी मजबूत रफ्तार से बढ़ेगा और FY25–FY28 के दौरान इसमें 18.6% CAGR की ग्रोथ देखने को मिल सकती है। मजबूत इक्विटी इनफ्लो, पैसिव फंड्स की बढ़ती हिस्सेदारी और AIF व PMS बिजनेस की निरंतर ग्रोथ इसमें अहम भूमिका निभाएगी। कंपनी देश की सबसे बड़ी इक्विटी-फोकस्ड एसेट मैनेजमेंट कंपनी है, जिसकी इक्विटी AUM में 13.4% हिस्सेदारी है। रिटेल और HNI निवेशकों की मजबूत भागीदारी और SIP फ्लो में 16% से ज्यादा हिस्सेदारी इसकी बड़ी ताकत मानी जा रही है।
वैल्यूएशन के लिहाज से भी ब्रोकरेज स्टॉक को आकर्षक मान रहा है। FY27 के अनुमानित EPS के आधार पर शेयर करीब 30 गुना P/E पर ट्रेड करता दिखता है, जो इसके बड़े प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले डिस्काउंट पर है। हालांकि, कुछ जोखिम भी बने हुए हैं, जैसे बाजार में तेज उतार-चढ़ाव, TER से जुड़े रेगुलेटरी बदलाव, स्कीम्स का कमजोर प्रदर्शन और PMS में स्पेशलाइज्ड इनवेस्टमेंट फंड्स की बढ़ती हिस्सेदारी। इसके बावजूद, Equirus का मानना है कि मजबूत बिजनेस मॉडल और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के चलते ICICI Prudential AMC लंबी अवधि में निवेशकों को बेहतर रिटर्न दे सकता है।
लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें


