
12 दिसंबर से खुल रहा यह IPO, ग्रे मार्केट में अभी से ही ₹135 प्रीमियम पर पहुंचा शेयर
कंपनी की ओर से मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा इसका प्राइस बैंड 2,061 से 2,165 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में ₹135 प्रीमियम पर उपलब्ध हैं। इसका मतलब है कि यह अपने आईपीओ प्राइस से करीबन 7 पर्सेंट प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है।
ICICI Prudential AMC IPO: अगर आप किसी आईपीओ में दांव लगाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। इस सप्ताह एक दिग्गज कंपनी का इश्यू निवेश के लिए ओपन हो रहा है। यह आईपीओ- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड का है। कंपनी के इक्विटी शेयरों का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 12 दिसंबर को खुलेगा और 16 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी की ओर से मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा इसका प्राइस बैंड 2,061 से 2,165 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में ₹135 प्रीमियम पर उपलब्ध हैं। इसका मतलब है कि यह अपने आईपीओ प्राइस से करीबन 7 पर्सेंट प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है।
क्या है डिटेल
फ्लोर प्राइस इक्विटी शेयर्स के फेस वैल्यू का 2,061 गुना और कैप प्राइस इक्विटी शेयर्स के फेस वैल्यू का 2,165 गुना है। यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल होगा। जिसमें प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन अपनी हिस्सेदारी का 9.9 प्रतिशत हिस्सा बेच रही है। बिड/ऑफर 12 दिसंबर को खुलेगा और मंगलवार, 16 दिसंबर को बंद होगा। एंकर इन्वेस्टर बिडिंग तारीख 11 दिसंबर होगी। न्यूनतम बिड लॉट छह इक्विटी शेयर्स का है और उसके बाद छह इक्विटी शेयर्स के मल्टीपल में बिड की जा सकती है।
पूरा आईपीओ ऑफर फॉर सेल है
यह ऑफर कंपनी के एक प्रमोटर, यानी प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा ऑफर फॉर सेल के जरिए अधिकतम 48,972,994 इक्विटी शेयर्स तक का है। पूरा आईपीओ ऑफर फॉर सेल (ओपीएस) है। इस ओएफएस के तहत 4.89 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे। ये सभी शेयर ब्रिटेन स्थित कंपनी प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन होल्डिंग्स बेच रही है, जो आईसीआईसी आई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी की जॉइंट वेंचर पार्टनर भी है।





