एक दिन में 73% भरा IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा ₹255 का फायदा, GMP में 105 रुपये की छलांग से गदगद निवेशक
ICICI Prudential AMC IPO: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी आईपीओ को लेकर डबल खुशखबरी आई है। पहले दिन इस आईपीओ को जहां 73 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ है। वहीं, ग्रे मार्केट में आईपीओ ने लम्बी छलांग लगाई है।

ICICI Prudential AMC IPO: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी आईपीओ को लेकर डबल खुशखबरी आई है। पहले दिन इस आईपीओ को जहां 73 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ है। वहीं, ग्रे मार्केट में आईपीओ ने लम्बी छलांग लगाई है। जिसकी वजह से आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी आईपीओ का जीएमपी 250 रुपये के स्तर को पार कर गया है। अभी यह आईपीओ अगले हफ्ते मंगलवार यानी 16 दिसंबर तक खुला रहेगा। बता दें, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल आईपीओ 12 दिसंबर को खुला था।
क्या चल रहा है जीएमपी?
इंवेस्टर्सगेन की रिपोर्ट के अनुसार आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल आईपीओ का जीएमपी आज शनिवार को 255 रुपये है। आज का जीएमपी आईपीओ की 2400 रुपये के पार लिस्टिंग के संकेत दे रहा है। 11 दिसंबर के मुकाबले जीएमपी में 105 रुपये का इजाफा देखने को मिला है। बता दें, आज 13 दिसंबर को आईपीओ ग्रे मार्केट में अपने सबसे मजबूत स्थिति में है।
4.90 करोड़ शेयर जारी करेगी कंपनी
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी आईपीओ को ओपनिंग दिन में 73 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 0.21 गुना, क्यूआईबी कैटगरी में 1.97 गुना और एनआईआई में 0.38 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ है। बता दें, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल आईपीओ का साइज 10,602.65 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 4.90 करोड़ शेयर जारी करेगी। यह शेयर मौजूदा निवेशकों की तरफ से बेचा जा रहा है।
क्या है प्राइस बैंड
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी आईपीओ का प्राइस बैंड 2061 रुपये से 2165 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी ने 6 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 12,990 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा। यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है। इसलिए इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में होगी। इस कंपनी की शुरुआत 1993 में हुई थी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


