Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़ICICI Prudential AMC IPO record big gmp 360 rupees target price 3000 rupees
IPO ने लिस्टिंग से पहले रचा इतिहास, ₹360 प्रीमियम पर GMP, लिस्ट के बाद ₹3000 पर जाएगा शेयर!

IPO ने लिस्टिंग से पहले रचा इतिहास, ₹360 प्रीमियम पर GMP, लिस्ट के बाद ₹3000 पर जाएगा शेयर!

संक्षेप:

पीएल कैपिटल का कहना है कि एसेट मैनेजमेंट इंडस्ट्री में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी की मजबूत पकड़, भरोसेमंद पैरेंटेज और स्थिर बिजनेस मॉडल इसे लंबी अवधि के लिए आकर्षक बनाते हैं।

Dec 17, 2025 03:43 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ICICI Prudential AMC IPO: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी (ICICI Prudential AMC) के IPO और लिस्टिंग से पहले ब्रोकरेज हाउसों का भरोसा लगातार बढ़ता दिख रहा है। प्रभुदास लीलाधर ग्रुप की घरेलू ब्रोकरेज फर्म PL Capital ने कंपनी पर कवरेज शुरू करते हुए इसे ‘BUY’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने ₹3,000 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस रखा है, जो इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 40% तक की संभावित तेजी दिखाता है। पीएल कैपिटल का कहना है कि एसेट मैनेजमेंट इंडस्ट्री में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी की मजबूत पकड़, भरोसेमंद पैरेंटेज और स्थिर बिजनेस मॉडल इसे लंबी अवधि के लिए आकर्षक बनाते हैं। FY26 के पहले आठ महीनों में कंपनी ने इक्विटी नेट फ्लो में 17.5% का मार्केट शेयर हासिल किया है, जो सभी AMCs में सबसे ज्यादा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ब्रोकरेज ने क्या कहा

ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी की कमाई की क्वालिटी भी काफी मजबूत है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी की इक्विटी यील्ड 67 बेसिस पॉइंट्स है, जो इंडस्ट्री में बेहतर मानी जाती है। इसके साथ ही, डिस्ट्रीब्यूटर को दिया जाने वाला भुगतान सबसे कम स्तरों में से एक है, जिससे मार्जिन पर सकारात्मक असर पड़ता है। कंपनी को ICICI Bank के मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का भी बड़ा फायदा मिलता है, जहां से करीब 73.7% म्यूचुअल फंड सेल्स आती हैं। इसके अलावा, कंपनी की कुल आय में नॉन-म्यूचुअल फंड रेवेन्यू का योगदान 9.2% है, जो इसे अपने कई प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले ज्यादा डायवर्सिफाइड बनाता है।

2025 का सबसे चर्चित IPO

IPO को लेकर निवेशकों का उत्साह ऐतिहासिक स्तर पर रहा है। ₹10,603 करोड़ का आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी आईपीओ 12 से 16 दिसंबर के बीच खुला था और इसे करीब ₹3 लाख करोड़ के आवेदन मिले। कुल 55 लाख से ज्यादा निवेशकों ने इसमें हिस्सा लिया, जिससे यह 2025 का सबसे चर्चित IPO बन गया। यह इश्यू कुल मिलाकर 39.17 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिसमें QIB कैटेगरी में 123 गुना से ज्यादा बोली लगी। ग्रे मार्केट में भी शेयर करीब ₹350 के प्रीमियम पर ट्रेड होने की चर्चा है, जिससे मजबूत लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं। अब निवेशकों की नजर 19 दिसंबर पर टिकी है, जब आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी के शेयर NSE और BSE पर लिस्ट होंगे। बता दें कि ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर ₹360 प्रीमियम पर पहुंच गए हैं।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।