Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़ICICI Prudential AMC IPO open gmp show 120 rupee listing gain check all details here
खुल गया 10,602.65 करोड़ रुपये के साइज वाला IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा ₹120 का फायदा

खुल गया 10,602.65 करोड़ रुपये के साइज वाला IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा ₹120 का फायदा

संक्षेप:

ICICI Prudential AMC IPO: इस साल के सबसे बड़े आईपीओ में से एक आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट आईपीओ आज खुल गया है। कंपनी के आईपीओ पर निवेशकों को 16 दिसंबर तक दांव लगाने का मौका रहेगा।

Dec 12, 2025 08:56 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ICICI Prudential AMC IPO: इस साल के सबसे बड़े आईपीओ में से एक आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट आईपीओ आज खुल गया है। कंपनी के आईपीओ पर निवेशकों को 16 दिसंबर तक दांव लगाने का मौका रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड सहित अन्य सभी डीटेल्स का ऐलान पहले ही कर दिया है। बता दें, ग्रे मार्केट में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट शानदार प्रदर्शन कर रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है प्राइस बैंड

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी आईपीओ का प्राइस 2061 रुपये से 2165 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 6 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को कम से कम 12990 रुपये का दांव लगाना होगा। एनआईआई को 16 लॉट और बीएनआईआई को 77 लॉट पर एक साथ दांव लगाना होगा। यह आईपीओ 12 दिसंबर से 17 दिसंबर तक खुला रहेगा।

ये भी पढ़ें:16 दिसंबर को खुल रहा एक और धाकड़ कंपनी का IPO, ₹710 करोड़ है साइज

100 रुपये के पार चल रहा है जीएमपी

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी आईपीओ का जीएमपी अब भी 100 रुपये से अधिक है। आईपीओवॉच की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 120 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है। जोकि 5.54 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। इससे पहले कंपनी के आईपीओ का जीएमपी 85 रुपये प्रति शेयर रहा था। बता दें, 6 दिसंबर को यह आईपीओ ग्रे मार्केट में 340 रुपये के प्रीमियम पर था। यह अबतक का सबसे अधिक जीएमपी रहा है।

यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है। इसलिए इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में होगी।

ये भी पढ़ें:1 साल में किया पैसा डबल, अब ‘मालिक’ ने खरीदे 50,000 शेयर

10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का है साइज

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 10,602.65 करोड़ रुपये का है। यह आईपीओ के जरिए कंपनी 4.90 करोड़ शेयर जारी करेगी। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है।

किसके लिए कितना हिस्सा?

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कंपनी ने कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा और एनआईआई के लिए कम से कम 15 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित किया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।