Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़ICICI Prudential AMC IPO open from 12 dec gmp jump 350 rupees premium
12 दिसंबर से खुल रहा यह IPO, अभी से ही ₹350 मुनाफे पर पहुंचा GMP

12 दिसंबर से खुल रहा यह IPO, अभी से ही ₹350 मुनाफे पर पहुंचा GMP

संक्षेप:

ICICI Prudential AMC IPO: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी का आईपीओ 12 दिसंबर को खुलने जा रहा है। देश की दूसरी सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने अपने शेयर बाजार लिस्टिंग की प्रक्रिया तेज करते हुए रजिस्ट्रार ऑफ कंपनियों के साथ रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस फाइल कर दिया है।

Dec 06, 2025 08:39 am ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ICICI Prudential AMC IPO: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी का आईपीओ 12 दिसंबर को खुलने जा रहा है। देश की दूसरी सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने अपने शेयर बाजार लिस्टिंग की प्रक्रिया तेज करते हुए रजिस्ट्रार ऑफ कंपनियों के साथ रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस फाइल कर दिया है। हालांकि, IPO का सटीक साइज सामने नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी लगभग 10,000 करोड़ रुपये जुटा सकती है। यह पूरी तरह ऑफर-फॉर-सेल (OFS) होगा, जिसमें प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन होल्डिंग्स अपनी 4.89 करोड़ इक्विटी शेयरों (लगभग 9.9%) की हिस्सेदारी बेचेगी। खास बात यह है कि इस IPO में आईसीआईसीआई बैंक के शेयरधारकों के लिए 24.48 लाख शेयर रिजर्व रखे गए हैं। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में ₹350 प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है डिटेल

IPO का ऐंकर बुक 11 दिसंबर को खुलेगा, जबकि पब्लिक इश्यू 12 से 16 दिसंबर तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा। शेयर अलॉटमेंट 17 दिसंबर को फाइनल होगा और 19 दिसंबर से आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो जाएंगे। लिस्टिंग के बाद ICICI समूह की यह चौथी कंपनी होगी जो बाजार में ट्रेड होगी- आईसीआईसीआई बैंक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस पहले से सूचीबद्ध हैं। कंपनी का संचालन 1998 से आईसीआईसीआई बैंक और यूके की प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन होल्डिंग्स के बीच 51:49 के जॉइंट वेंचर के रूप में हो रहा है।

दूसरी सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी

कंपनी का दावा है कि वह भारत की दूसरी सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है, जिसका क्वार्टर्ली एवरेज AUM मार्केट शेयर 13.2% है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 2,650.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल से करीब 29% ज्यादा है। छह महीने (अप्रैल–सितंबर 2025) के दौरान कंपनी का मुनाफा 21.9% बढ़कर 1,618 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू भी 20% बढ़कर लगभग 2,949 करोड़ रुपये रहा। सबसे ज्यादा 143 म्यूचुअल फंड स्कीम्स मैनेज करने वाली यह कंपनी एचडीएफसी एएमसी, निप्पॉन लाइफ इंडिया एएमसी, यूटीआई एएमसी और आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसीसे प्रतिस्पर्धा करती है।

इस बड़े IPO को मैनेज करने के लिए 18 बड़े मर्चेंट बैंकों को शामिल किया गया है, जिनमें सिटीग्रुप, मॉर्गन स्टेनली, बोफा सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, कोटक महिंद्रा कैपिटल, एसबीआई कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स और नोमुरा जैसे नाम शामिल हैं। चूंकि यह पूरा इश्यू OFS है, इसलिए IPO से जुटाई गई रकम कंपनी को नहीं मिलेगी, बल्कि पूरी राशि बेचने वाले प्रॉमोटर प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन होल्डिंग्स को जाएगी। बढ़ते मुनाफे, मजबूत ब्रांड वैल्यू और बड़े ग्राहक आधार के चलते यह IPO बाजार में निवेशकों का अच्छा ध्यान आकर्षित कर सकता है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।