Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़ICICI Prudential AMC IPO last day subscription GMP crossed first time 300 rupee
ICICI Prudential IPO पर दांव लगाने का आखिरी मौका, GMP पहली बार ₹300 के पार, धमाकेदार लिस्टिंग की आहट

ICICI Prudential IPO पर दांव लगाने का आखिरी मौका, GMP पहली बार ₹300 के पार, धमाकेदार लिस्टिंग की आहट

संक्षेप:

ICICI Prudential AMC IPO: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल आईपीओ को दो दिन में दो गुना से अधिक सब्सक्राइब किया जा चुका है। इस आईपीओ पर आज 16 दिसंबर को दांव लगाने का आखिरी मौका है। ग्रे मार्केट में भी कंपनी का आईपीओ पहली बार 300 रुपये के पार पहुंच गया है।

Dec 16, 2025 09:05 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ICICI Prudential AMC IPO: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल आईपीओ को दो दिन में दो गुना से अधिक सब्सक्राइब किया जा चुका है। इस आईपीओ पर आज 16 दिसंबर को दांव लगाने का आखिरी मौका है। ग्रे मार्केट में भी कंपनी का आईपीओ पहली बार 300 रुपये के पार पहुंच गया है। जोकि दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कितना है जीएमपी? (ICICI Prudential AMC IPO GMP Today)

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल आईपीओ ग्रे मार्केट में कंपनी का 302 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में यह आईपीओ करीब 14 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन की ओर इशारा कर रहा है। बता दें, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल आईपीओ आज सबसे अधिक जीएमपी पर ट्रेड कर रहा है। इस कंपनी का सबसे कम जीएमपी 85 रुपये है।

ये भी पढ़ें:आज खुल गया एक और मेनबोर्ड IPO, ₹710 करोड़ का साइज, निवेश से पहले चेक करें GMP

दो दिन में दो गुना सब्सक्राइब

इस आईपीओ को शुरुआती दो दिनों में आईपीओ को 2.03 गुना सब्सक्राइब किया गया। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 0.83 गुना सब्सक्राइब किया गया। क्यूआईबी कैटगरी में आईपीओ को 2.91 गुना और एनआईआई कैटगरी में आईपीओ को 3.36 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

क्या है प्राइस बैंड

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी आईपीओ का प्राइस बैंड 2061 रुपये से 2165 रुपये प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी ने 6 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 12990 रुपये का दांव लगाना होगा।

इस आईपीओ का साइज 10602.75 करोड़ रुपये का है। कंपनी का इश्यू पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। आईपीओ के जरिए कंपनी 4.90 करोड़ शेयर जारी करेगी।

ये भी पढ़ें:फ्लिपकार्ट ने आईपीओ की तरफ से बढ़ाया एक और कदम, मिला बड़ा अप्रूवल

एंकर निवेशकों से जुटाए 3021 करोड़ रुपये

आईपीओ के लिए सिटी ग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को लीड मैनेजर नियुक्त किया है। केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है। इसलिए इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में होगी। बता दें, एंकर निवेशकों के लिए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल आईपीओ 11 दिसंबर को ओपन हुआ था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 3021.76 करोड़ रुपये जुटाए थे।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।