
दूसरे दिन 100% भर जाएगा यह दमदार IPO, ₹300 के करीब पहुंचा GMP, अपने सेक्टर में है दबदबा
ICICI Prudential AMC IPO GMP Today: पहले दिन ही आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी आईपीओ को 73 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। अब भी यह आईपीओ 16 यानी मंगलवार तक खुला रहेगा। निवेशकों के नजरिए से अच्छी बात यह है कि आईपीओ ग्रे मार्केट शानदार प्रदर्शन कर रहा है।
ICICI Prudential AMC IPO GMP Today: पहले दिन ही आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी आईपीओ को 73 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। अब भी यह आईपीओ 16 यानी मंगलवार तक खुला रहेगा। निवेशकों के नजरिए से अच्छी बात यह है कि आईपीओ ग्रे मार्केट शानदार प्रदर्शन कर रहा है। जीएमपी पहली बार 300 रुपये के करीब है। जीएमपी में उछाल के बाद संभावना बढ़ गई है कि यह आईपीओ ओपनिंग के दूसरे दिन यानी सोमवार को पूरी तरह से भर जाए।
कितना है जीएमपी?
इंवेस्टर्सगेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 280 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है। जोकि दर्शाता है कि एक लॉट पर निवेशकों को 1680 रुपये का फायदा हो सकता है। आज का जीएमपी 12.93 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन की ओर इशारा कर रहा है।
रिटेल निवेशक दिखा रहे हैं दिलचस्पी
आईसीआईसीईआई प्रूडेंशियल एएमसी आईपीओ को पहले दिन 0.73 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। रिटेल कैटगरी में कंपनी के आईपीओ को 0.21 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ था। क्यूआईबी कैटगरी में आईपीओ को 1.97 गुना और एनआईआई कैटगरी में 0.38 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।
क्या है आईपीओ का साइज
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी आईपीओ का साइज 10,602.65 करोड़ रुपये का है। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। कंपनी आईपीओ के जरिए 4.90 करोड़ शेयर जारी करेगी। बता दें, यह मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ 12 दिसंबर को खुला था। निवशकों के पास 16 दिसंबर तक दांव लगाने का मौका होगा।
क्या है कीमत
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल आईपीओ का प्राइस बैंड 2061 रुपये से 2165 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी ने 6 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 12990 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा। इस कंपनी का अपने सेक्टर में दबदबा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




