
₹400 के पार चला गया GMP, लिस्टिंग से ठीक पहले ग्रे मार्केट ने चौंकाया
एनएसई से मिली जानकारी के अनुसार, 10,602.65 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत पेशकश किए गए 3,50,15,691 शेयरों के मुकाबले 1,37,14,88,316 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर ₹405 प्रीमियम पर पहुंच गए हैं।
ICICI Prudential AMC IPO GMP: आईसीआईसीआई बैंक की इकाई आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को मंगलवार को बोली के आखिरी दिन संस्थागत खरीदारों की भारी मांग के कारण 39.17 गुना अभिदान मिला। एनएसई से मिली जानकारी के अनुसार, 10,602.65 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत पेशकश किए गए 3,50,15,691 शेयरों के मुकाबले 1,37,14,88,316 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर ₹405 प्रीमियम पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों की कल शुक्रवार को लिस्टिंग है।
किस कैटेगरी से कितना सब्सक्रिप्शन
पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 123.87 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के मामले में 22.04 गुना अभिदान मिला। खुदरा वैयक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 2.53 गुना अभिदान मिला। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने एंकर निवेशकों से 3,022 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
आईपीओ के बारे में
कंपनी ने इस निर्गम के लिए 2,061-2,165 रुपये प्रति शेयर मूल्य दायरा तय किया है। इससे इसका मूल्यांकन लगभग 1.07 लाख करोड़ रुपये (11.86 अरब डॉलर) बैठता है। यह सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पूरी तरह से इसके प्रवर्तकों, ब्रिटेन स्थित प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन होल्डिंग्स द्वारा 4.89 करोड़ से अधिक शेयरों का बिक्री पेशकश है। इसका मतलब है कि कंपनी को इस पेशकश से कोई पैसा नहीं मिलेगा। फिलहाल, आईसीआईसीआई बैंक के पास एएमसी में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि प्रूडेंशियल के पास बाकी 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
सूचीबद्ध होने के बाद, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी, एचडीएफसी एएमसी, यूटीआई एएमसी, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी, श्रीराम एएमसी और निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट जैसे आस्ति प्रबंधकों में शामिल हो जाएगी। यह आईसीआईसीआई बैंक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के बाद सूचीबद्ध होने वाली पांचवीं आईसीआईसीआई समूह की कंपनी होगी।

लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें



