Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़ICICI Prudential AMC IPO fully subscribed GMP Today more than 250 rupee
दूसरे दिन भर गया धाकड़ IPO, मौजूदा GMP से बढ़ा निवेशकों का हौसला, ₹267 तक हो सकता है फायदा

दूसरे दिन भर गया धाकड़ IPO, मौजूदा GMP से बढ़ा निवेशकों का हौसला, ₹267 तक हो सकता है फायदा

संक्षेप:

ICICI Prudential AMC IPO GMP Today: निवेशक आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी आईपीओ पर जमकर दांव लगा रहे हैं। दूसरे दिन ही यह मेनबोर्ड आईपीओ पूरा भर गया। निवेशकों में यह उत्साह जीएमपी की वजह से देखने को मिल रहा है। ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 250 रुपये से अधिक के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

Dec 15, 2025 04:34 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ICICI Prudential AMC IPO GMP Today: निवेशक आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी आईपीओ पर जमकर दांव लगा रहे हैं। दूसरे दिन ही यह मेनबोर्ड आईपीओ पूरा भर गया। निवेशकों में यह उत्साह जीएमपी की वजह से देखने को मिल रहा है। ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 250 रुपये से अधिक के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि मजबूत लिस्टिंग के संकेत दे रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाली इस कंपनी का शेयर 8% चढ़ा, आई है एक बड़ी खबर

1.82 गुना सब्सक्राइब

आज सोमवार को 4.10 मिनट तक के उपलब्ध डाटा के अनुसार कंपनी के आईपीओ को 1.82 गुना सब्सक्राइब किया गया था। आईपीओ को रिटेल कैटगरी में 0.79 गुना सब्सक्राइब किया गया था। वहीं, क्यूआईबी कैटगरी में 2.21 गुना और एनआईआई कैटगरी में 3.46 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका था। यह आईपीओ अभी कल यानी मंगलवार को भी खुला रहेगा।

क्या चल रहा है जीएमपी?

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 267 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 2432 रुपये पर लिस्टिंग के संकेत दे रहा है। अगर ऐसा हुआ तो निवेशकों को पहले दिन 12.33 प्रतिशत का फायदा हो सकता है। बता दें, कल ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 292 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध था। कल के मुकाबले आज जीएमपी में 25 रुपये की गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें:6वीं बार बोनस शेयर देने की तैयारी में पेनी स्टॉक, तगड़ी खरीदारी शुरू

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल आईपीओ डीटेल्स

कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 2061 रुपये से 2165 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 6 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 12990 रुपये का दांव लगाना होगा।

इस आईपीओ का साइज 10,602.65 करोड़ रुपये का है। आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। आईपीओ के जरिए कंपनी 4.90 करोड़ शेयर जारी करेगी। यह आईपीओ 12 दिसंबर को खुला था।

एंकर निवेशकों के लिए ICICI Prudential AMC IPO 11 दिसंबर को खुल गया था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 3021.76 करोड़ रुपये जुटाए थे।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।