IBM के शेयर में 60 साल की सबसे बड़ी गिरावट, इंफोसिस से विप्रो तक पर बड़ा असर
मुख्य बातें
- इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स कॉर्प (IBM) के शेयरों में लगभग 6 दशक यानी 60 सल की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई
- इस माहौल में US ट्रेडिंग के दौरान भारतीय IT कंपनियां इंफोसिस और विप्रो के ADRs में भारी गिरावट आई

IBM shares: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स कॉर्प (IBM) के शेयरों में हाहाकार मचा हुआ है और इसमें लगभग 6 दशक यानी 60 सल की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। दरअसल, कंपनी ने दूसरी तिमाही की बिक्री के जो आंकड़े जारी किए, वे उम्मीद से कम रहे। इस माहौल में US ट्रेडिंग के दौरान भारतीय IT कंपनियां इंफोसिस और विप्रो के ADRs में भारी गिरावट आई। इंफोसिस का ADR 7.91% गिरकर $11.5 पर आ गया जबकि विप्रो का 4.21% गिरकर $1.90 पर आ गया। मार्केट खुलने के बाद इंफोसिस का ADR 4.8% नीचे था जबकि विप्रो में लगभग 4% की गिरावट आई।
ADR क्या है?
एडीआर यानी अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट एक ऐसा वित्तीय साधन है, जिसके जरिए किसी विदेशी कंपनी के शेयरों में अमेरिका के शेयर बाजार में निवेश किया जा सकता है। अमेरिकी बैंक, भारतीय कंपनियों को शेयरों के आधार पर ADR जारी करते हैं। इसके बाद, अमेरिकी निवेशक इन ADRs को NYSE या NASDAQ जैसे अमेरिकी एक्सचेंजों पर खरीद-बेच सकते हैं।
कैसे रहे IBM के बिक्री आंकड़े?
IBM ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि दूसरी तिमाही का शुरुआती रेवेन्यू 17.2 बिलियन डॉलर रहा। हालांकि, एनालिस्ट 17.9 बिलियन डॉलर का अनुमान लगाए हुए थे। इस लिहाज से आंकड़े थोड़े कमजोर हैं। आंकड़ों के मुताबिक IBM के इंफ्रास्ट्रक्चर डिवीजन की बिक्री पर सबसे ज्यादा असर पड़ा, जिसमें 7% की गिरावट आई। कंपनी ने कहा कि वह अभी भी अपने हिसाब-किताब की समीक्षा कर रही है और अगले हफ्ते जारी होने वाले अंतिम नतीजे थोड़े अलग हो सकते हैं।
क्या कहा सीईओ ने?
IBM के CEO अरविंद कृष्णा ने कहा कि कंपनी को उम्मीद थी कि सप्लाई-चेन की दिक्कतों का असर नतीजों पर पड़ेगा लेकिन उन्होंने कहा कि कंपनी यह अंदाजा नहीं लगा पाई कि उसके ग्राहक कीमतों में और बढ़ोतरी से बचने के लिए IBM के प्रोडक्ट्स के बजाय सर्वर, स्टोरेज और मेमोरी खरीदने पर अधिक खर्च करने लगेंगे।
शेयर ने देखी 6 दशक की सबसे बड़ी गिरावट
इस आंकड़े के बाद IBM शेयर 26% तक गिरकर 215.67 डॉलर पर आ गए। यह 3 जनवरी 1968 के बाद से कंपनी का सबसे बड़ा इंट्राडे नुकसान था। IBM के नतीजे का असर दूसरी सॉफ्टवेयर कंपनियों पर भी पड़ा। Workday Inc. और ServiceNow Inc. के शेयर लगभग 6% गिर गए।
क्यों सुस्त हैं नतीजे?
दरअसल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम को चलाने के लिए रूरी डेटा सेंटर्स के वैश्विक विस्तार के कारण सेमीकंडक्टर, खासकर मेमोरी चिप्स की भारी कमी हो गई है। सप्लाई में इस कमी ने कंपनियों की लागत बढ़ा दी है। ऐसे में कंपनियों को अपना खर्च सर्वर और चिप्स की ओर मोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे IBM के मेनफ्रेम और सॉफ्टवेयर जैसी दूसरी टेक्नोलॉजी के लिए कम पैसा बच रहा है।
लेखक के बारे में
Deepak Kumarहिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
और पढ़ें

