हुंडई के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार, ऑल-टाइम हाई पर पहुंचे, 11 हफ्ते में सबसे बड़ा उछाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिल रही है
  • कंपनी के शेयर सोमवार को करीब 7% चढ़कर 1986.60 रुपये पर पहुंच गए हैं
  • कंपनी के शेयर अपने ऑल-टाइम हाई पर जा पहुंचे हैं
हुंडई के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार, ऑल-टाइम हाई पर पहुंचे, 11 हफ्ते में सबसे बड़ा उछाल

ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। कंपनी के शेयर सोमवार को करीब 7 पर्सेंट के उछाल के साथ 1986.60 रुपये पर पहुंच गए हैं। हुंडई मोटर इंडिया के शेयर अपने ऑल-टाइम हाई पर जा पहुंचे हैं। करीब 11 हफ्तों में हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों में सोमवार को एक दिन का सबसे बड़ा उछाल आया है। हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी मैनेजमेंट एक्सपोर्ट प्लान्स पर बुलिश है और भारत से ओवरसीज शिपमेंट के लिए 7-8 पर्सेंट का ग्रोथ अनुमान साझा किया है।

बड़ा एक्सपोर्ट हब बनाने की योजना
हुंडई मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर उन्सू किम ने एक एनालिस्ट कॉल के दौरान कहा कि हुंडई की अपनी भारतीय इकाई को दक्षिण कोरिया के बाहर सबसे बड़ा एक्सपोर्ट हब बनाने की योजना है। उन्होंने कहा, 'हम आने वाले सालों में एक्सपोर्ट में अपनी ग्रोथ को रफ्तार देना चाहते हैं।' उन्होंने कहा कि हाल के महीनों में एक्सपोर्ट में अच्छी बढ़ोतरी हुई है और कंपनी इस ग्रोथ को बनाए रखना चाहती है। किम ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 में एक्सपोर्ट वॉल्यूम में करीब 7-8 पर्सेंट की ग्रोथ का हमारा अनुमान है। इसके अलावा, हुंडई नए इंजन के साथ भारतीय बाजार में Bayon कॉम्पैक्ट SUV उतारने पर काम कर रही है। यह बात ऑटोकार की एक हालिया रिपोर्ट में कही गई है।

IPO में 1960 रुपये था शेयर का दाम
हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ दांव लगाने के लिए 15 अक्टूबर 2024 को खुला था और यह 17 अक्टूबर तक ओपन रहा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 1960 रुपये था। कंपनी के शेयर 22 अक्टूबर 2024 को बीएसई में 1931 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग वाले दिन ही कंपनी के शेयर गिरकर 1820.40 रुपये पर बंद हुए। हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ टोटल 2.37 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 0.5 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स कैटेगरी में 0.6 गुना दांव लगा।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,