Hyundai Motor के शेयरों में 2% की उछाल, टारगेट प्राइस में इजाफा, 20 एक्सपर्ट्स बुलिश
मुख्य बातें
- हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India Ltd) के शेयरों में आज सोमवार को उछाल देखने को मिला है
- कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेजी तब देखने को मिली जब स्विस इंवेस्टमेंट बैंक यूबीएस ने इस स्टॉक के टारगेट प्राइस में बड़ा इजाफा किया है

हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India Ltd) के शेयरों में आज सोमवार को उछाल देखने को मिला है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेजी तब देखने को मिली जब स्विस इंवेस्टमेंट बैंक यूबीएस ने इस स्टॉक के टारगेट प्राइस में बड़ा इजाफा किया है।
बीएसई में 1946.05 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में यह स्टॉक 1982.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंचने में सफल रहा था। यह स्टॉक आज अपने 52 वीक हाई 1986.60 रुपये के बेहद करीब पहुंच गया था।
क्या है टारगेट प्राइस
सीएनबीसी टीवी18 यूबीएस ने हुंडई मोटर इंडिया ने BUY करने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 2350 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। यह टारगेट प्राइस शुक्रवार को क्लोजिंग की तुलना में 21 प्रतिशत टारगेट प्राइस अधिक है। ब्रोकरेज हाउस ने अपने नोट्स ने अपने कहा है कि वित्त वर्ष 26 से 28 के घरेलू वैल्यूम ग्रोथ कंपनी 10 प्रतिशत रह सकता है। जोकि वित्त वर्ष 19 से 2025 के दौरान यह महज 2 प्रतिशत था।
सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों पर नजर रखने वाले 24 एनालिस्ट्स में 20 ने इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है। वहीं, एक ने होल्ड और तीन ने बेचने की सलाह दी है। बता दें, 2025 में हुंडई मोटर के शेयरों 10 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।
आज इश्यू प्राइस क्रॉस कर गया था शेयर
हुंडई मोटर इंडिया के शेयर आज इश्यू प्राइस 1960 रुपये के लेवल को क्रॉस कर गया था। यह भारतीय शेयर बाजार का सबसे बड़ा आईपीओ है। बता दें, कंपनी का आईपीओ 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2024 तक खुला था। कंपनी के आईपीओ को 2.37 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


