HUL के Q3 नतीजे: आइसक्रीम कारोबार के डीमर्जर से मुनाफे में 120% का उछाल

Feb 12, 2026 11:42 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

HUL Q3 results: पैकेज्ड कंज्यूमर गुड्स कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने गुरुवार, 12 फरवरी को तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 120% बढ़कर 6,603 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 2,989 करोड़ रुपये था।

HUL के Q3 नतीजे: आइसक्रीम कारोबार के डीमर्जर से मुनाफे में 120% का उछाल

पैकेज्ड कंज्यूमर गुड्स कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने गुरुवार, 12 फरवरी को तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 120% बढ़कर 6,603 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 2,989 करोड़ रुपये था। मुनाफे में यह शानदार बढ़त मुख्य रूप से 4,611 करोड़ रुपये के असाधारण लाभ की वजह से आई है। यह फायदा कंपनी के आइसक्रीम कारोबार के डीमर्जर से हुआ है।

कोर बिजनेस का प्रदर्शन और EBITDA

हालांकि, अगर इस असाधारण लाभ को हटा दें, तो कंपनी का कोर PAT घटकर 2,118 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 3,027 करोड़ रुपये था। कंसोलिडेटेड कुल आय में सालाना आधार पर 5% की बढ़ोतरी हुई और यह 16,580 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। EBITDA मामूली रूप से 3% बढ़कर 3,788 करोड़ रुपये हो गया, लेकिन EBITDA मार्जिन 70 बेसिस प्वाइंट्स गिरकर 23.3% पर आ गया।

डीमर्जर और रणनीतिक फैसले

एचयूएल ने अपने आइसक्रीम कारोबार क्वालिटी वाल्स इंडिया लिमिटेड का डीमर्जर पूरा कर लिया है। अगले कुछ हफ्तों में इसका स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टिंग होने की उम्मीद है।कंपनी ने दो और अहम फैसले लिए हैं। पहला क्लीन-लेबल न्यूट्रिशन ब्रांड ओजीवा में पूरी हिस्सेदारी हासिल करना और दूसरा खराब प्रदर्शन कर रहे ज्वाइंट वेंचर न्यूट्रिशनलैब (वेलबीनिंग न्यूट्रिशन) से बाहर निकलना

सीईओ की राय

एमडी और सीईओ प्रिया नायर ने कहा, "हमारा अंडरलाइनिंग बिजनेस मजबूत बना हुआ है। चुनौतीपूर्ण इनपुट कॉस्ट के बावजूद हमने 6% राजस्व वृद्धि हासिल की है। आइसक्रीम कारोबार का डीमर्जर वैल्यू अनलॉक करने वाला बड़ा कदम है। ओजीवा में हिस्सेदारी बढ़ाना और न्यूट्रिशनलैब से बाहर निकलना हमारे डिसिप्लिन्ड कैपिटल अलोकेशन को दिखाता है।"

सेगमेंट के हिसाब से प्रदर्शन

Q3 FY26 में ऑपरेशंस से राजस्व 6% बढ़कर 16,441 करोड़ रुपये रहा।

होम केयर: 3% बढ़त के साथ 5,887 करोड़ (सबसे बड़ा सेगमेंट)

ब्यूटी एंड वेलबीइंग: 11% की मजबूत बढ़त, राजस्व 3,930 करोड़

पर्सनल केयर: मामूली 1% बढ़त, राजस्व 2,370 करोड़

फूड्स: 6% बढ़त, राजस्व 3,689 करोड़

अन्य कारोबार: 6% बढ़त, राजस्व 565 करोड़

शेयर बाजार में मिलाजुला असर

नतीजे आने के तुरंत बाद एचयूएल के शेयर BSE पर 0.9% गिरकर 2,440.80 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। वहीं बेंचमार्क सेंसेक्स 0.37% या 309 अंक नीचे 83,924.93 पर था।ब्लूमबर्ग के विश्लेषकों का अनुमान था कि एचयूएल का कंसोलिडेटेड राजस्व 16,156 करोड़ और नेट प्रॉफिट 2,597 करोड़ रुपये रहेगा।

नौ महीने का हाल

दिसंबर 2025 तक नौ महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो राजस्व 4% बढ़कर 48,117 करोड़ रुपये रहा। लेकिन ऑपरेशंस से प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 6% घटकर 7,650 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, असाधारण लाभ को शामिल करने के बाद रिपोर्टेड PAT 47% उछलकर 12,048 करोड़ रुपये हो गया।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,