Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़HUL ice cream unit demerger to take effect on Dec 1 record date announced
अपने कारोबार को अलग कर रही यह दिग्गज कंपनी, निवेशकों को मिलेंगे 1 पर 1 शेयर, रिकॉर्ड डेट तय

अपने कारोबार को अलग कर रही यह दिग्गज कंपनी, निवेशकों को मिलेंगे 1 पर 1 शेयर, रिकॉर्ड डेट तय

संक्षेप:

यह घोषणा उस समय आई है जब HUL को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) के आदेश की प्रमाणित प्रति प्राप्त हो गई है। इस आदेश में HUL और KWIL के बीच प्रस्तावित स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को मंजूरी दी गई थी।

Nov 18, 2025 08:35 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

HUL Share: हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने अपनी आइसक्रीम बिजनेस की स्पिन-ऑफ प्रक्रिया के तहत क्वालिटी वॉल्स (इंडिया) लिमिटेड KWIL के शेयर प्राप्त करने के पात्र शेयरधारकों के निर्धारण के लिए 5 दिसंबर 2025 को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। बता दें कि कंपनी के शेयर में आज मंगलवार को मामूली गिरावट थी और यह 2,404.10 रुपये पर आ गया था। अब आने वाले दिनों में यह शेयर फोकस में रह सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

NCLT की मंजूरी के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ी

यह घोषणा उस समय आई है जब HUL को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) के आदेश की प्रमाणित प्रति प्राप्त हो गई है। इस आदेश में HUL और KWIL के बीच प्रस्तावित स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को मंजूरी दी गई थी। HUL के बोर्ड ने बताया कि स्कीम के क्लॉज 20 के तहत आवश्यक सभी शर्तें (जिनमें NCLT के आदेश को कॉर्पोरेट मामलों के रजिस्ट्रार (RoC) के साथ दाखिल करना शामिल है) अब पूरी हो चुकी हैं। NCLT ने 30 अक्टूबर 2025 को इस डिमर्जर स्कीम को मंजूरी दी थी, जिसके बाद 6 नवंबर 2025 को संशोधित आदेश जारी किया गया।

यूनिलीवर के वैश्विक पुनर्गठन के अनुरूप कदम

HUL का यह कदम उसकी मूल कंपनी यूनिलीवर पीएलसी के उस वैश्विक निर्णय के अनुरूप है, जिसमें उसने अपने आइसक्रीम व्यवसाय को स्वतंत्र इकाई के रूप में अलग करने की रणनीति अपनाई है। HUL के बोर्ड ने 22 जनवरी 2025 को इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए कहा था कि आइसक्रीम व्यवसाय का संचालन एक अलग बिजनेस मॉडल, सप्लाई चेन और पूंजीगत संरचना के साथ होता है। इसलिए इसे एक स्वतंत्र कंपनी के रूप में चलाना अधिक उपयुक्त है।

शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में मिलेंगे KWIL के शेयर

मंजूर किए गए स्कीम के तहत, हर पूर्ण रूप से चुकता HUL शेयर पर शेयरधारकों को KWIL का ₹1 अंकित मूल्य वाला एक इक्विटी शेयर मिलेगा। यानी शेयर आवंटन का अनुपात 1:1 रखा गया है। NCLT ने अपने आदेश में कहा कि आइसक्रीम कारोबार को अलग करने से HUL और नई इकाई दोनों को अपनी रणनीति पर अधिक फोकस करने, पूंजी का प्रभावी इस्तेमाल करने और दीर्घकालिक शेयरधारक मूल्य बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस डिमर्जर के बाद एक अलग सूचीबद्ध आइसक्रीम कंपनी का गठन होगा, जिसमें क्वालिटी वॉल्स, कॉर्नेटो और मैग्नम जैसे ब्रांड शामिल होंगे। यह नई कंपनी अपनी स्वतंत्र प्रबंधन टीम और विकास रणनीति के साथ काम करेगी। इस संदर्भ में, HUL ने अपनी नवीनतम घोषणा में यह भी बताया कि डिमर्जर 1 दिसंबर 2025 से प्रभावी माना जाएगा।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।