चांदी एक झटके में ₹17188 टूटी, अब ऑल टाइम हाई से ₹143988 हो गई सस्ती
Silver Rate 13 Feb: चांदी के भाव एक झटके में ही आज 17188 रुपये टूटकर 241945 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। जीएसटी समेत चांदी अब 249203 रुपये प्रति किलो पर है। इसके बावजूद चांदी 29 जनवरी के अपने ऑल टाइम हाई 385933 रुपये किलो से 143988 रुपये सस्ती हो चुकी है।

Silver Rate 13 Feb.: एक ओर जहां एमसीएक्स पर चांदी के भाव में तेजी है तो सर्राफा मार्केट में गिरावट। दोपहर 12 बजे के करीब सर्राफा मार्केट में आज चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी के भाव एक झटके में ही आज 17188 रुपये टूटकर 241945 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। जीएसटी समेत चांदी अब 249203 रुपये प्रति किलो पर है। इसके बावजूद चांदी 29 जनवरी के अपने ऑल टाइम हाई 385933 रुपये किलो से 143988 रुपये सस्ती हो चुकी है।
आपके पोर्टफोलियो में कितना होना चाहिए निवेश?
ब्रोकरेज हाउस एमके वेल्थ मैनेजमेंट का मानना है कि मौजूदा निवेशकों को एक डायवर्सिफायड पोर्टफोलियो के हिस्से के रूप में सोने और चांदी में निवेश बनाए रखना चाहिए। ऐसे पोर्टफोलियो जहां सोने और चांदी का कुल एक्सपोजर 25 से 30 फीसदी से अधिक है, उनकी किसी पेशेवर सलाहकार से समीक्षा करानी चाहिए। ऐसे मामलों में आंशिक मुनाफावसूली का आकलन किया जा सकता है, जबकि रणनीतिक आवंटन को बरकरार रखा जा सकता है।
फरवरी में कैसी रही चांदी की चाल
1 फरवरी: चांदी के भाव 30 जनवरी के बंद भाव से 73599 रुपये टूटकर 265751 पर आ गए।
2 फरवरी: चांदी 29255 रुपये टूटकर 236496 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
3 फरवरी: इस चांदी ने जोरदार वापसी की और 27496 रुपये की छलांग लगाकर 263695 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
4 फरवरी: चांदी में 18497 रुपये की उछाल दर्ज की गई और यह 282462 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
5 फरवरी: चांदी फिर से 28123 रुपये टूटकर 254339 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
6 फरवरी: चांदी के भाव लगातार दूसरे दिन भी टूटे और यह 9410 रुपये टूटकर 244929 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
9 फरवरी: चांदी के भाव 8736 रुपये उछलकर 253665 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए।
10 फरवरी: चांदी के भाव 5435 रुपये उछलकर 259100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए।
11 फरवरी: चांदी के भाव 7349 रुपये उछलकर 266449 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए।
12 फरवरी: चांदी के भाव 7316 रुपये टूटकर 259133 रुपये प्रति किलो पर आ गए।
FAQ
सवाल: 1kg चांदी की कीमत क्या है?
जवाब: 1KG चांदी की कीमत IBJA के मुताबिक 241945 रुपये प्रति किलो है।
सवाल: आज दिल्ली में चांदी का क्या रेट है?
जवाब: आज दिल्ली में चांदी bullions.co.in के मुताबिक 241930 रुपये प्रति किलो है।
सवाल: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव क्या था?
जवाब: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव 145610 रुपये प्रति किलो था।
सवाल: 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव क्या है?
जवाब: bullions.co.in के मुताबिक दिल्ली में 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव 2177 रुपये है।
सवाल: 1 किलो सोना कितने का है?
जवाब: 1 किलो सोना bullions.co.in के मुताबिक 15,368,000 रुपये है।

लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
और पढ़ें



