Gold Price Today: सोने के भाव में आज भी गिरावट, 11 दिन में ₹10879 हुआ सस्ता, चांदी ₹30406 टूटी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold Silver Price Today: आज 24 कैरेट गोल्ड के भाव 1562 रुपये गिरकर 145584 रुपये पर आ गए हैं
  • 22 कैरेट गोल्ड का भाव आज 1431 रुपये सस्ता होकर 133355 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है
  • 8 कैरेट गोल्ड के दाम में 1172 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है
Gold Price Today: सोने के भाव में आज भी गिरावट, 11 दिन में ₹10879 हुआ सस्ता, चांदी ₹30406 टूटी

Gold Silver Rate Today 11 June:सर्राफा बाजारों में सोने के रेट में आज भी बड़ी गिरावट है जबकि, चांदी के भाव में मामूली तेजी है। आज 24 कैरेट गोल्ड के भाव 1562 रुपये गिरकर 145584 रुपये पर आ गए हैं। जबकि, चांदी के भाव 257 रुपये चढ़कर 235540 रुपये पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा 23 कैरेट से लेकर 14 कैरेट गोल्ड तक के रेट में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।

इस महीने 24 कैरेट सोना 156463 रुपये से 145584 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में सोना 10879 रुपये सस्ता हुआ है। जबकि, चांदी के भाव 263946 रुपये प्रति किलो से गिरकर 233540 रुपये पर आ गई है। चांदी इस दौरान 30406 रुपये टूटी है।

22 और 23 कैरेट गोल्ड के रेट

आज 23 कैरेट गोल्ड के रेट में 1556 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह 145001 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जबकि, 22 कैरेट गोल्ड का भाव आज 1431 रुपये सस्ता होकर 133355 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

18 और 14 कैरेट गोल्ड के रेट

18 कैरेट गोल्ड के दाम में 1172 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। अब 18 कैरेट सोने का भाव 109188 रुपये पर प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। सबसे कम रेट वाला गोल्ड यानी 14 कैरेट सोने की बात करें तो यह भी 913 रुपये टूटकर 85167 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। बता दें IBJA द्वारा जारी आज के इस गोल्ड-सिल्वर के रेट में जीएसटी नहीं जुड़ा है।

नवंबर के बाद से सबसे सस्ता सोना

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच इंटरनेशनल मार्केट में सोना नवंबर के बाद से निचले स्तर पर पहुंच गया। कॉमेक्स पर सोना गिरकर 4,132.80 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जो पिछले साल नवंबर के बाद का सबसे निचला स्तर है। वहीं चांदी भी कमजोरी के साथ 64.59 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।

क्यों टूट रहा है सोना?

सोने पर दबाव की सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है। ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। महंगा तेल वैश्विक महंगाई बढ़ा सकता है, जिससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व और अन्य केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा बनाए रख सकते हैं।

पीएम के सोना नहीं खरीदने की अपील का क्या हुआ असर

पीएम मोदी ने 10 मई 2026 को एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। इसके बाद ज्वेलर्स के यहां सोने के जेवर खरीदने वालों की भीड़ कम हो गई है। शादियों का सीजन नहीं होने की वजह से भी डिमांड में गिरावट है। पीएम की अपील के बाद पहली बार सोने का भाव निगेटिव जोन में आया है।

अपील से पहले यह 151078 रुपये पर था और आज तक कुल 5494 रुपये टूटकर 145584 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। चांदी की बात करें तो यह 255600 रुपये प्रति किलो से अब तक 22060 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।

IBJA के ताजा रेट के मुताबिक अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 रुपये प्रति 10 ग्राम से 30537 रुपये सस्ता हो गया है। जबकि, चांदी के भाव में ऑल टाइम हाई 385933 रुपये प्रति किलो से 152393 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।अगर ईरान युद्ध के बीच की बात करें तो सोना अबतक 13513रुपये सस्ता हुआ है और चांदी 34360 रुपये सस्ती हुई है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,