सोने के भाव में आज ₹4090 और चांदी में ₹9658 रुपये की गिरावट, सबसे कम रेट का Gold ₹90000 के नीचे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold Silver Rate Today 10 June: भारत में सबसे लोकप्रिय ज्वेलरी गोल्ड और शादी-ब्याह के गहनों में अधिक उपयोग होने वाला 22 कैरेट गोल्ड का भाव आज 3746 रुपये सस्ता होकर 135961 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है
सोने के भाव में आज ₹4090 और चांदी में ₹9658 रुपये की गिरावट, सबसे कम रेट का Gold ₹90000 के नीचे

Gold Silver Rate Today 10 June: सोने-चांदी के रेट आज आसमान से जमीन पर आ गए हैं। 24 कैरेट गोल्ड के भाव एक झटके में 4090 रुपये गिरकर 148429 रुपये पर आ गए हैं। जबकि, चांदी के भाव 9658 रुपये लुढ़ककर 236280 रुपये पर आ गए हैं। इसके अलावा 23 कैरेट से लेकर 14 कैरेट गोल्ड तक के रेट में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।

सबसे कम रेट वाला गोल्ड यानी 14 कैरेट सोने की बात करें तो यह भी 2394 रुपये का गोता लगाकर 86831 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। बता दें IBJA द्वारा जारी आज के इस गोल्ड-सिल्वर के रेट में जीएसटी नहीं जुड़ा है।

23 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के आज के रेट

आज 23 कैरेट गोल्ड के रेट में 4073 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सस्ता होकर 147835 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। दूसरी ओर गहनो में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट गोल्ड का भाव आज 3746 रुपये सस्ता होकर 135961 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट गोल्ड के दाम में 3067 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। अब 18 कैरेट सोने का भाव 111322 रुपये पर प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

किस कैरेट का सोना कहां इस्तेमाल होता है?

24K (999): गोल्ड बार, सिक्के और निवेश के लिए। यह बहुत नरम होता है, इसलिए सामान्य आभूषणों में कम इस्तेमाल होता है।

22K (916): भारत में सबसे लोकप्रिय ज्वेलरी गोल्ड। शादी-ब्याह के गहनों में अधिक उपयोग।

18K (750): डायमंड और स्टोन ज्वेलरी में ज्यादा उपयोग। मजबूत और टिकाऊ।

14K (585): रोजाना पहनने वाले गहनों के लिए।

पीएम के सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद पहली बार सस्ता हुआ

पीएम मोदी ने 10 मई 2026 को एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। इसके बाद ज्वेलर्स के यहां सोने के जेवर खरीदने वालों की भीड़ कम हो गई है। शादियों का सीजन नहीं होने की वजह से भी डिमांड में गिरावट है। पीएम की अपील के बाद पहली बार सोने का भाव निगेटिव जोन में आया है।

अपील से पहले यह 151078 रुपये पर था और आज 148429 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इस दौरान कई उतार-चढ़ाव के बाद 24 कैरेट गोल्ड 2649 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। चांदी की बात करें तो यह आज की गिरावट के साथ 255600 रुपये प्रति किलो से अब तक 19320 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।

बता दें आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 या सवा 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर सवा 12 बजे वाला है।

ऑल टाइम हाई से कितना सस्ता हुए सोना-चांदी

IBJA के ताजा रेट के मुताबिक अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 रुपये प्रति 10 ग्राम से 27692 रुपये सस्ता हो गया है। जबकि, चांदी के भाव में ऑल टाइम हाई 385933 रुपये प्रति किलो से 149652 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।अगर ईरान युद्ध के बीच की बात करें तो सोना अबतक 10668 रुपये सस्ता हुआ है और चांदी 31620 रुपये सस्ती हुई है।

शहरों में दाम अलग क्यों?

वैसे तो सोने की बेस प्राइस एक जैसी होती है, लेकिन स्थानीय टैक्स, माल की ढुलाई और बीमा खर्च, लोकल मांग (त्योहार, शादी सीजन), ज्वैलर्स का मार्जिन और मेकिंग चार्ज अंतर पैदा करते हैं। हालांकि, जीएसटी देशभर में एक समान है, फिर भी हैंडलिंग शुल्क व राज्यवार टैक्स में मामूली भिन्नता लाते हैं। ग्लोबल फैक्टर्स बेस प्राइस तय करते हैं, जबकि लोकल खर्चे और ज्वैलर का प्रीमियम आपके शहर में अंतिम भाव बदल देते हैं।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,