PSU का नेट प्रॉफिट 172% बढ़ा फिर 8% गिरा स्टॉक, निवेशकों को कौन सी बात खटक रही

Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • HUDCO Share Price: सरकारी कंपनी के नेट प्रॉफिट में 172 प्रतिशत का इजाफा हुआ है
  • इसके बाद भी आज शुक्रवार को कंपनी के शेयरों भाव 8 प्रतिशत लुढ़क गया है
PSU का नेट प्रॉफिट 172% बढ़ा फिर 8% गिरा स्टॉक, निवेशकों को कौन सी बात खटक रही

HUDCO Share Price: मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले PSU स्टॉक हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपेमेंट कारपोरेशन (Housing and Urban Development Corporation) के शेयरों की कीमतों में 8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट ऐसे समय में दर्ज की गई है जब कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़ा है। वहीं, बीते दो दिनों से बाजार की स्थिति भी अच्छी है। अब सवाल है कि आखिर कौन सी बात निवेशकों को खटक रही है।

कितना हुआ नेट प्रॉफिट (HUDCO Net Profit)

Housing and Urban Development Corporation ने दी जानकारी में कहा है कि चौथी तिमाही के दौरान कुल 1981 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 728 करोड़ रुपये रहा था। HUDCO के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 172 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कंपनी के नेट प्रॉफिट में इजाफे की वजह डेफर्ड टैक्स क्रेडिट है। जोकि 1300 करोड़ रुपये रहा है। बता दें, कंपनी का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान से पहले) 39 प्रतिशत की गिरावट के बाद 621 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी के रेवन्यू में बढ़ोतरी

Housing and Urban Development Corporation का ऑपरेशनल रेवन्यू 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 3563 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। एक साल पहले इसी क्वार्टर के दौरान कंपनी का रेवन्यू 2845 करोड़ रुपये रहा था। इंटरेस्ट इनकम में साल दर साल के आधार पर 26 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

कंपनी दे रही है डिविडेंड (HUDCO Dividend)

Housing and Urban Development Corporation ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने एक शेयर पर 1.5 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया गया है।

इस सरकारी कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (HUDCO Share Performance)

बीते 6 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, एक साल में HUDCO के शेयरों का दाम 6 प्रतिशत गिरा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 8.40 प्रतिशत की गिरावट आई है। दो साल में पीएसयू स्टॉक का दाम 9.48 प्रतिशत गिरा है।

तीन साल में Housing and Urban Development Corporation के शेयरों का दाम 278 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 5 साल से इस कंपनी के शेयरों को होल्ड करन वाले निवेशकों को अबतक 359 प्रतिशत का फायदा हुआ है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 55 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में काफी अधिक है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,