
बंपर लिस्टिंग के बाद रॉकेट बना SME स्टॉक, पहले ही दिन 38% का तगड़ा मुनाफा
SME कंपनी एचआरएस एलुग्लेज के शेयर गुरुवार को 31% से ज्यादा के फायदे के साथ 126 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग के ठीक बाद एचआरएस एलुग्लेज के शेयर 5 पर्सेंट और चढ़कर 132.30 रुपये पर पहुंच गए। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 96 रुपये था।
SME कंपनी एचआरएस एलुग्लेज की शेयर बाजार में बंपर लिस्टिंग हुई है। एचआरएस एलुग्लेज के शेयर गुरुवार को BSE में 31 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे के साथ 126 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग के ठीक बाद कंपनी के शेयर रॉकेट बन गए। एचआरएस एलुग्लेज के शेयर 5 पर्सेंट और चढ़कर 132.30 रुपये पर पहुंच गए। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 96 रुपये था। एचआरएस एलुग्लेज के शेयर 96 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले पहले ही दिन करीब 38 पर्सेंट चढ़ गए हैं।
क्या करती है कंपनी
एचआरएस एलुग्लेज (HRS Aluglaze) खिड़कियों, दरवाजों, कर्टेन वॉल्स, क्लैडिंग और ग्लेजिंग सिस्टम्स समेत एल्युमीनियम प्रॉडक्ट्स के डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, इंस्टॉलेशन के कारोबार में है। कंपनी बिल्डर्स, कॉन्ट्रैक्टर्स, ऑर्किटेक्ट्स और इंस्टीट्यूशंस को स्टैंडर्ड और कस्टमाइज्ड सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। साथ ही, मैटीरियल सप्लाई और प्रेक्योरमेंट सपोर्ट भी देती है। एचआरएस एलुग्लेज की मैन्युफैक्चरिंग इकाई अहमदाबाद के रजौड़ा गांव में है। मैन्युफैक्चरिंग इकाई 11,176 स्क्वायर मीटर में फैली है। रुपेश प्रवीणभाई शाह, पिंकी रुपेश शाह और ऋषिकेश रुपेश शाह कंपनी के प्रमोटर्स हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 100 पर्सेंट थी। एचआरएस एलुग्लेज के आईपीओ का टोटल साइज 50.92 करोड़ रुपये तक का था।
IPO पर लगा 44 गुना से ज्यादा दांव
एचआरएस एलुग्लेज (HRS Aluglaze) का आईपीओ 44.83 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 49.54 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों (नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स या NII) की कैटेगरी में 82.13 गुना दांव लगा। जबकि क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 19.48 गुना सब्सक्राइब हुआ। एचआरएस एलुग्लेज के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिे ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की 2 लॉट में 2400 शेयर थे। यानी, आम निवेशकों को कंपनी के आईपीओ में 2,30,400 रुपये का इनवेस्टमेंट करना पड़ा। एचआरएस एलुग्लेज का आईपीओ दांव लगाने के लिए 11 दिसंबर 2025 को खुला था और यह 16 दिसंबर तक ओपन रहा।





