सेबी की मंजूरी से पहले चर्चा में आया यह IPO, ऋतिक रोशन का है बड़ा दांव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • आईपीओ में 950 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 17.86 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है
  • ऋतिक रोशन के पास कंपनी में 0.20% हिस्सेदारी है, यानी 19.01 लाख शेयर हैं
hrithik roshan

आईपीओ मार्केट में जल्द ही फिटनेस और एक्टिव लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म Cult.Fit की एंट्री होने वाली है। इस कंपनी ने आईपीओ के जरिए फंड जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास शुरुआती कागजात दाखिल किए हैं। सेबी की मंजूरी से पहले ही आईपीओ चर्चा में आ गया है। इस आईपीओ की चर्चा में इसलिए भी है क्योंकि बॉलीवुड के चर्चित एक्टर ऋतिक रोशन का दांव है। आइए डिटेल जान लेते हैं।

आईपीओ डिटेल

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दाखिल किए गए दस्तावेजों के मसौदे (डीआरएचपी) के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ में 950 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 17.86 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। दस्तावेज के अनुसार, ऋतिक रोशन के पास कंपनी में 0.20% हिस्सेदारी है, यानी 19.01 लाख शेयर हैं।

इस हिस्सेदारी की कीमत ₹4 करोड़ है। चूंकि कंपनी ने अभी तक अपना प्राइस बैंड घोषित नहीं किया है, इसलिए उनकी हिस्सेदारी की बिक्री से मिलने वाली कुल रकम का पता नहीं लगाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक ऋतिक रोशन कंपनी के ₹3,500-4,000 करोड़ के पब्लिक ऑफर में 6.33 लाख शेयर बेचने वाले हैं।

कौन-कौन बेच रहा हिस्सेदारी

Cult.Fit के डीआरएचपी से यह भी पता चला है कि बिक्री पेशकश के तहत शेयर बेचने वाले अन्य शेयरधारकों में चिराटे, टेमासेक, फिटनेस फर्स्ट, मुकेश बंसल, टाटा डिजिटल, ब्रूनो एडुआर्ड राशले, श्रोडर्स कैपिटल, एक्सेल, एपिक कैपिटल, कलारी और वलेचा इन्वेस्टमेंट्स शामिल हैं।

चिराटे, IDG वेंचर्स इंडिया फंड III और चिराटे ट्रस्ट के जरिए 2.81 करोड़ शेयरों तक बेचेगी जबकि टेमासेक 2.47 करोड़ शेयरों तक बेचेगी। फिटनेस फर्स्ट 1.96 करोड़ शेयरों तक, मुकेश बंसल 1.60 करोड़ शेयरों तक और टाटा डिजिटल 1.59 करोड़ शेयरों तक बेचेगी। यह कंपनी 190 करोड़ रुपये तक का प्री-IPO प्लेसमेंट भी कर सकती है।

कंपनी क्या करेगी पैसे का?

बेंगलुरु मुख्यालय वाली कंपनी Cult.Fit नए इश्यू से मिली रकम का इस्तेमाल कुछ कर्ज चुकाने, अपने फिटनेस सेंटर नेटवर्क को बढ़ाने, मौजूदा केन्द्रों के लिए पट्टे से जुड़े भुगतान, ब्रांड डिस्ट्रिब्यूशन और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए करेगी।

जानकारी के मुताबिक कंपनी नए Cult Elite और Cult Neo सेंटर खोलने के लिए नए इश्यू से मिलने वाले 276.6 करोड़ रुपये का इस्तेमाल करने की योजना बना रही है। इसने पहचाने गए मौजूदा सेंटर्स के लिए लीज, किराए और लाइसेंस पेमेंट के लिए 217.5 करोड़ रुपये तय किए हैं। वहीं, 120 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने या समय से पहले चुकाने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, ब्रांड मार्केटिंग और बिजनेस प्रमोशन के लिए 75 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। नए एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट खोलने के लिए सब्सिडियरी Cultsport में 23.4 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। बता दें कि 31 मार्च 2026 तक कंपनी 77 शहरों में 708 फिटनेस केंद्र चला रही थी।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।