शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला रहेगा जारी? IT कंपनियों पर रहेगी नजर
Stock Market this Week: आईटी कंपनियों पर दबाव से घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह गिरावट देखी गई और अब आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर ग्लोबल सेंटीमेंट पर ज्यादा रहेगी। घरेलू स्तर पर अगले सप्ताह आयात-निर्यात के आंकड़े जारी होने हैं। इससे भी बाजार में निवेश धारणा प्रभावित हो सकती है।

Stock Market this Week: आईटी कंपनियों पर दबाव से घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह गिरावट देखी गई और अब आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर ग्लोबल सेंटीमेंट पर ज्यादा रहेगी। घरेलू स्तर पर अगले सप्ताह आयात-निर्यात के आंकड़े जारी होने हैं। इससे भी बाजार में निवेश धारणा प्रभावित हो सकती है। निवेशक ग्लोबल फैक्टर्स से संकेत लेकर अपनी रणनीति तय कर सकते हैं।
AI से सहमा शेयर बाजार?
बीते सप्ताह आईटी कंपनियों में बड़ी गिरावट देखी गई। इसका प्रमुख कारण एक अमेरिकी कंपनी द्वारा एआई समर्थित एक ऐसे टूल के विकास की खबर है जिससे भारतीय आईटी कंपनियों को मिलने वाले ऑर्डर के प्रभावित होने की आशंका है।
पिछले हफ्ते 953 अंक लुढ़का था सेंसेक्स
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 953.64 अंक (1.14 प्रतिशत) की साप्ताहिक गिरावट में शुक्रवार को 82,626.76 अंक पर बंद हुआ। इसमें पहले दो दिन तेजी और बाद के तीन दिन गिरावट रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी-50 सूचकांक भी 222.60 अंक यानी 0.87 फीसदी उतरकर सप्ताहांत पर 25,471.10 अंक पर रहा। निफ्टी मिडकैप-50 इंडेक्स में 0.37 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि छोटी कंपनियों का निफ्टी स्मॉलकैप-100 इंडेक्स 0.56 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।
आईटी कंपनियों का बुरा हाल
सेंसेक्स में सबसे ज्यादा साप्ताहिक नुकसान उठाने वाली चारों कंपनियां आईटी सेक्टर की रहीं। इंफोसिस का शेयर 9.12 प्रतिशत, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 8.70 प्रतिशत, टीसीएस का 8.48 प्रतिशत और टेक महिंद्रा का 5.18 प्रतिशत गिर गया। एफएमसीजी कंपनियों में हिंदुस्तान यूनीलिवर का शेयर 4.89 फीसदी और आईटीसी का 3.82 फीसदी गिर गया जबकि ट्रेंट में 3.22 प्रतिशत की तेजी रही।
SBI में तेज उछाल
बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक का शेयर सेंसक्स में सबसे ज्यादा 12.42 प्रतिशत उछला। बजाज फाइनेंस में 4.32 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक में 0.55 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व में 0.01 प्रतिशत की तेजी रही। एचडीएफसी बैंक ने सबसे ज्यादा 3.77 प्रतिशत का नुकसान उठाया। एक्सिस बैंक का शेयर 0.58 फीसदी और कोटक महिंद्रा बैंक का 0.34 फीसदी टूट गया। बता दें, बिजली कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर 1.88 प्रतिशत और एनटीपीसी का 0.59 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।
विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2.13 प्रतिशत लुढ़क गया। अडानी पोर्ट्स में 1.97 प्रतिशत, दूरसंचार कंपनी भारती एय़रटेल में 1.66 प्रतिशत और एशियन पेंट्स में 1.60 प्रतिशत की गिरावट रही। बिक्री के अच्छे आंकड़े आने से मारुति सुजुकी का शेयर 1.51 प्रतिशत चढ़ गया जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.2 फीसदी की गिरावट रही।
टाटा स्टील और बीईएल में भी तेजी
स्टील मैन्युफैक्चरिंग कंपनी टाटा स्टील का शेयर 3.12 प्रतिशत और कंस्ट्रक्शन कंपनी एलएंडटी का 2.59 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.88 फीसदी और बीईएल में 1.36 प्रतिशत की तेजी रही। टाइटन का शेयर 0.95 फीसदी और इटरनल का 0.62 प्रतिशत की बढ़त में रहा। इंडिगो के शेयर में 0.37 प्रतिशत और दवा कंपनी सनफार्मा में 0.20 प्रतिशत की तेजी रही।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




