भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार पकड़ेगा रफ्तार? एक्सपर्ट्स की क्या सलाह
Stock Market Outlook: एक्सपर्ट्स के अनुसार इस सप्ताह शेयर बाजार में निवेशकों की धारणा महंगाई के आंकड़ों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और वैश्विक रुझानों से तय होगी। इसके अलावा, ग्लोबल स्तर पर घटनाक्रम और तीसरी तिमाही के नतीजे भी सप्ताह के दौरान बाजार को प्रभावित करेंगे।

Stock Market Outlook: एक्सपर्ट्स के अनुसार इस सप्ताह शेयर बाजार में निवेशकों की धारणा महंगाई के आंकड़ों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और वैश्विक रुझानों से तय होगी। इसके अलावा, ग्लोबल स्तर पर घटनाक्रम और तीसरी तिमाही के नतीजे भी सप्ताह के दौरान बाजार को प्रभावित करेंगे।
क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?
रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च डिपार्टमेंट के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट अजीत मिश्रा ने कहा, “इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण घरेलू और वैश्विक कारक मौजूद हैं। भारत में, निवेशक 12 फरवरी को आने वाले खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़ों और 13 फरवरी को आने वाले विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़ों पर बारीकी से नजर रखेंगे।”
उन्होंने आगे कहा, “तिमाही नतीजे भी आ रहे हैं, जिसमें टाइटन कंपनी और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी प्रमुख कंपनियों के परिणाम इस सप्ताह आने हैं। वैश्विक स्तर पर, प्रतिभागी अमेरिकी आंकड़ों और हालिया गिरावट के बाद नैस्डैक कंपोजिट के प्रदर्शन पर नजर रखेंगे।”
मिश्रा ने कहा कि भू-राजनीतिक घटनाक्रम और जिंस बाजारों पर उनके प्रभाव पर भी करीब से नजर रखी जाएगी। अशोक लेलैंड, ओएनजीसी, बजाज इलेक्ट्रिकल्स और आयशर मोटर्स के नतीजे भी इस सप्ताह आएंगे।
भारत और अमेरिका के बीच फाइनल हुआ ट्रेड डील
भारत और अमेरिका ने शनिवार को घोषणा की कि वे एक अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे पर सहमत हो गए हैं, जिसके तहत दोनों पक्ष द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई वस्तुओं पर आयात शुल्क कम करेंगे।
ऑनलाइन कारोबारी मंच एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा, “आम बजट 2026-27 और आरबीआई के मौद्रिक नीति निर्णयों के प्रभाव के बाद भारतीय इक्विटी बाजार अब एक सुदृढ़ीकरण चरण में प्रवेश कर गए हैं। अब निवेशकों का ध्यान पूंजीगत व्यय के निष्पादन और वास्तविक खर्च की गति पर केंद्रित हो गया है।”
बीते सप्ताह, बीएसई सेंसेक्स 2,857.46 अंक या 3.53 प्रतिशत उछला, और निफ्टी में 868.25 अंक या 3.49 प्रतिशत की तेजी आई।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




