Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़how will stock market perform this week check expert views
इस हफ्ते क्या गुल खिलाएगा शेयर बाजार? एक्सपर्ट्स क्या जता रहे हैं उम्मीद

इस हफ्ते क्या गुल खिलाएगा शेयर बाजार? एक्सपर्ट्स क्या जता रहे हैं उम्मीद

संक्षेप:

Stock Market Outlook: स्थानीय शेयर बाजार की दिशा इस व्यस्त सप्ताह में मौजूदा तिमाही नतीजों के सीजन, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय और व्यापक आर्थिक आंकड़ों से तय होगी।

Sun, 26 Oct 2025 12:12 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Stock Market Outlook: स्थानीय शेयर बाजार की दिशा इस व्यस्त सप्ताह में मौजूदा तिमाही नतीजों के सीजन, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय और व्यापक आर्थिक आंकड़ों से तय होगी। एक्सपर्ट्स ने यह राय जताई है। इसके अलावा, एक एक्सपर्ट ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में प्रगति पर निवेशकों का विशेष ध्यान रहेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इन कंपनियों के तिमाही नतीजों पर रहेगी नजर

चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजों का सीजन बाजार की दिशा तय करता रहेगा, क्योंकि कई प्रमुख कंपनियां अपने वित्तीय आंकड़े जारी करने वाली हैं। निवेशक सबसे पहले कोटक महिंद्रा बैंक के नतीजों पर प्रतिक्रिया देंगे। इसके बाद आईओसी, टीवीएस मोटर कंपनी, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, आईटीसी, सिप्ला, डाबर, मारुति और एसीसी के नतीजों पर सभी की निगाह रहेगी।

ये भी पढ़ें:LG और टाटा के IPO पर दांव ना लगा पाने का है अफसोस? मिलेंगे इस हफ्ते 4 बड़े मौके

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट अजित मिश्रा ने कहा, “व्यापक आर्थिक मोर्चे पर, 28 अक्टूबर को आने वाले सितंबर के भारत के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़ों पर नजर रखी जाएगी। वैश्विक स्तर पर सभी का ध्यान 29 अक्टूबर को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले पर केंद्रित रहेगा, जो वैश्विक तरलता रुझानों और जोखिम धारणा को प्रभावित कर सकता है।” मिश्रा ने कहा कि इसके अतिरिक्त, बाजार भागीदार अमेरिका-चीन के राष्ट्रपति की निर्धारित बैठक से जुड़े घटनाक्रमों पर नजर रखेंगे, जिससे व्यापार तनाव और कम हो सकता है और वैश्विक बाजारों पर असर पड़ सकता है।

एक्सपर्ट्स ने कहा कि विदेशी निवेशकों की व्यापारिक गतिविधियों और ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। ऑनलाइन ट्रेडिंग और संपत्ति प्रौद्योगिकी कंपनी एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पोनमुडी आर ने कहा, “घरेलू मोर्चे पर, भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में प्रगति आने वाले सप्ताह में निवेशकों का मुख्य ध्यान कर केंद्र रहेगी।”

ये भी पढ़ें:₹8000 सस्ता हुआ सोना, चांदी में ₹28000 की गिरावट, अब कहां तक जाएगा भाव?

अमेरिका और भारत ट्रेड डील के करीब!

एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा था कि भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के ‘बहुत करीब’ हैं, जबकि वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जोर देकर कहा कि भारत जल्दबाजी में या ‘सिर पर बंदूक’ रखकर कोई समझौता नहीं करेगा।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शोध प्रमुख संपदा प्रबंधन सिद्धार्थ खेमका ने कहा, “यह यह एक व्यापक आर्थिक सप्ताह रहेगा, जिसमें निवेशक अमेरिका के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों, अमेरिकी फेडरल रिजर्व, यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) और बैंक ऑफ जापान के ब्याज दर संबंधी निर्णयों के साथ-साथ चीन के विनिर्माण पीएमआई और भारत के औद्योगिक उत्पादन आंकड़ों सहित प्रमुख आंकड़ों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।”

छुट्टियों के कारण कम कारोबार वाले पिछले सप्ताह में, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 259.69 अंक या 0.30 प्रतिशत चढ़ा और निफ्टी 85.3 अंक या 0.33 प्रतिशत के लाभ में रहा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।