
Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जारी भी रहेगी बिकवाली? GIFT Nifty से क्या मिल रहे संकेत
Stock Market Today: गुरुवार को शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली। निवेशकों की तरफ से हुई बिकवाली की वजह से स्टॉक मार्केट की स्थिति अच्छी नहीं रही थी। आज शुक्रवार को भी बाजार काफी सतर्कता के साथ खुल सकता है।
Stock Market Today: गुरुवार को शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली। निवेशकों की तरफ से हुई बिकवाली की वजह से स्टॉक मार्केट की स्थिति अच्छी नहीं रही थी। आज शुक्रवार को भी बाजार काफी सतर्कता के साथ खुल सकता है। गिफ्टी निफ्टी भी इसी ओर इशारा कर रहा है। वहीं, एशियन मार्केट्स से मिला-जुला संकेत आया है। जिसकी वजह से बाजार में बहुत तेज रिकवरी की संभावना कम ही नजर आ रही है।
गिफ्टी निफ्टी की पॉजिटिव शुरुआती
शुरुआती कारोबार में गिफ्ट निफ्टी पॉजिटिव नजर आ रहा है। शुक्रवार के सत्र में गिफ्ट निफ्टी 35 अंक या फिर 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 26002.50 अंक पर ट्रेड कर रहा था।
Enrich Money के सीईओ कहते हैं, ‘गुरुवार को हुई भारी बिकवाली की वजह से आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार काफी सतर्कता के साथ खुल सकता है। हालांकि, वैश्विक बाजार में अनिश्चितता की वजह से निवेशक काफी सतर्क नजर आ सकते हैं। जिसकी वजह से स्टॉक मार्केट में रिस्क बरकरार रह सकता है। रूस से तेल इंपोर्ट करने की वजह से अमेरिकी टैरिफ को लेकर आशंकाएं जताई जा रही हैं। इसके अलावा अमेरिका और इंडिया के बीच ट्रेड को लेकर बातचीत में भी सुस्ती है। जिसकी वजह से विदेशी निवेशक काफी सतर्कता रख रहे हैं। मौजूदा समय में यह देखना है कि बाजार बिकवाली के दबाव को झेल पाता है कि नहीं।”
कल दिखी थी इस साल की सबसे बड़ी गिरावट
गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिली थी। बीते चार महीने में पहली बार सेंसेक्स में करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं, निफ्टी 50 अंक की गिरावट के बाद 25900 के नीचे आ गया था। सेंसेक्स गुरुवार 780 अंक या फिर 0.92 प्रतिशत टूटने के बाद 84180.96 अंक पर आ गया था। जोकि अगस्त 2024 के बाद सेंसेक्स में किसी एक दिन यह सबसे बड़ी गिरावट है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




