निफ्टी बनाएगा या रिकॉर्ड या औंधेमुंह गिरेगा शेयर बाजार? इन बातों पर रहेगी निगाह

Jan 04, 2026 06:22 pm ISTTarun Pratap Singh भाषा
share Share
Follow Us on

इस सप्ताह शेयर बाजार बाजार की चाल व्यापक आर्थिक आंकड़ों, वैश्विक रुझानों और विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियों से तय होगी। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू संस्थागत निवेशक बिना रुके पूंजी निवेश कर रहे हैं, जिससे पिछले सप्ताह शेयर बाजार में तेजी रही।

निफ्टी बनाएगा या रिकॉर्ड या औंधेमुंह गिरेगा शेयर बाजार? इन बातों पर रहेगी निगाह

Stock Market Updates: इस सप्ताह शेयर बाजार बाजार की चाल व्यापक आर्थिक आंकड़ों, वैश्विक रुझानों और विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियों से तय होगी। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू संस्थागत निवेशक बिना रुके पूंजी निवेश कर रहे हैं, जिससे पिछले सप्ताह शेयर बाजार में तेजी रही।

अमेरिका और चीन के आर्थिक आंकड़ों पर भी रहेगी बाजार की नजर

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (एसवीपी) अजीत मिश्रा ने कहा, “इस सप्ताह घरेलू और वैश्विक, दोनों स्तरों पर कई आंकड़े आने की उम्मीद है। बाजार कंपनियों के तिमाही नतीजों के शुरुआती चरण में प्रवेश कर रहा है। भारत में निवेशकों की नजर एचएसबीसी सेवा क्रय प्रबंधक सूचकांक (सर्विसेज पीएमआई) और संयुक्त पीएमआई के अंतिम आंकड़ों पर रहेगी। वैश्विक स्तर पर वृद्धि, मांग और मुद्रास्फीति के रुझानों के लिए अमेरिका और चीन के प्रमुख आर्थिक आंकड़ों पर बारीकी से नजर रखी जाएगी।”

पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 720.56 अंक या 0.84 प्रतिशत उछला और एनएसई निफ्टी 286.25 अंक या 1.09 प्रतिशत बढ़ा। निफ्टी ने शुक्रवार को 26,340 के अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर को छुआ।

एक्सपर्ट्स क्या राय दे रहे हैं?

ऑनलाइन ट्रेडिंग फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा, “बाजार का ध्यान अब तीसरी तिमाही के नतीजों पर है। निवेशक नतीजों से पहले प्रमुख दिग्गज कंपनियों में चुनिंदा रूप से अपनी पोजीशन बना सकते हैं। घरेलू स्तर पर, सेवा और संयुक्त पीएमआई के आंकड़े व्यापारिक गति और रोजगार के रुझानों के बारे में जानकारी देंगे।”उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर ध्यान अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल और बेरोजगारी के आंकड़ों पर रहेगा।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड पर भी इस सप्ताह निवेशकों की नजर रहेगी। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि आने वाले सप्ताह के लिए निवेशक वैश्विक बाजार की दिशा के लिए अमेरिकी पेरोल और बेरोजगारी के आंकड़ों पर ध्यान देंगे। कुल मिलाकर भावना रचनात्मक रहने की उम्मीद है, हालांकि बाजार एक स्थिर दायरे में रह सकते हैं।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़How stock market will perform this week check expert advice
;;;