PPF Investment: कैसे 30 साल की सेविंग से बन सकता है 1.54 करोड़ रुपये का फंड? जानिये पूरा कैलकुलेशन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • PPF Investment: क्या आप जानते हैं कि पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में सिर्फ 30 साल के नियमित निवेश से आप 1.54 करोड़ रुपये का फंड बना सकते हैं? अगर आप भी पीपीएफ में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो पहले पूरा कैलकुलेशन समझ लीजिए
 PPF

PPF Investment : क्या आप जानते हैं कि पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में सिर्फ 30 साल तक नियमित निवेश से आप 1.54 करोड़ रुपये का फंड बना सकते हैं? अगर आप भी पीपीएफ में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो पहले पूरा कैलकुलेशन समझ लीजिए। यहां बता दें कि सिर्फ 15 या 20 साल के निवेश में 1.54 करोड़ रुपये का फंड नहीं बनेगा। जानिये कि पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में इतना बड़ा फंड बनाने के लिए कितने साल निवेश करना होगा।

पीपीएफ पर मिलते हैं ये 3 फायदे

पब्लिक प्रोविडेंट फंड देश की सबसे भरोसेमंद सेविंग योजनाओं में से एक है। पीपीएफ में निवेश करने पर सरकार की गारंटी, टैक्स छूट और टैक्स फ्री रिटर्न भी मलिता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग पीपीएफ में निवेश करते हैं। PPF में हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा करके 1.54 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड बनाया जा सकता है।

पीपीएफ में 20 साल में कितना हो जाएगा पैसा

PPF पर सालाना 7.1 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। अगर निवेशक हर साल 1.5 लाख रुपये 5 अप्रैल तक जमा कर देता है। तो उसे पूरे साल का ब्याज मिलता है जिससे रिटर्न थोड़ा बेहतर हो जाता है। हालांकि, अगर आप सोच रहे हैं कि 15 या 20 साल में 1.54 करोड़ रुपये का फंड बन जाएगा, तो ऐसा नहीं है। 15 साल तक हर साल 1.5 लाख रुपये निवेश करने पर करीब 40.68 लाख रुपये का फंड बनता है। वहीं 20 साल तक निवेश जारी रखने पर यह रकम बढ़कर करीब 66.58 लाख रुपये होगी।

कब बनेगा 1.54 करोड़ रुपये का फंड?

अगर टारगेट 1.54 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड बनाने का है तो निवेश थोड़ा और लंबा करना होगा। इसके लिए 30 साल की उम्र से हर साल 1.5 लाख रुपये PPF में निवेश करना होगा और 60 साल की उम्र तक इसे जारी रखना होगा। शुरुआती 15 साल पूरे होने के बाद पीपीएफ अकाउंट को तीन बार, यानी पांच-पांच साल के लिए आगे बढ़ाना होगा।

कितना मिलेगा रिटर्न

30 साल में आपका कुल निवेश 45 लाख रुपये होगा, जबकि ब्याज से करीब 1.09 करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है। इस तरह कुल फंड लगभग 1.54 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। यहां इस बात का ध्यान रखें कि ये पूरा कैलकुलेशन इस आधार पर निकाला गया है कि पीपीएफ पर 30 साल तक लगातार 7.1 फीसदी का रिटर्न मिलेगा। अगर फ्यूचर में सरकार पीपीएफ पर मिलने वाला इंटरेस्ट बदलती है तो अंत में मिलने वाली रकम बदल सकती है।

मान लीजिए अगर आप 30 साल की उम्र में शुरुआत करते हैं तो आपको कब तक और कितना निवेश करना होगा। यहां जानिये पूरा कैलकुलेशन।

पीपीएफ में निवेश की उम्र - 30 साल

कब तक करना होगा निवेश - 60 साल

सालाना निवेश - 1.5 लाख रुपये

सालाना इंटरेस्ट - 7.1 फीसदी

इन्वेस्टमेंट का पीरियड - 30 साल

60 साल की उम्र मे कितना मिलेगा पैसा - करीब 1.54 करोड़ रुपये

कुल इन्वेस्टमेंट - 45 लाख रुपये

इंटरेस्ट के जरिये कितना पैसा मिलेगा - 1.09 करोड़ रुपये

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।