Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़how indian investors can buy stocks like meta nvidia google or tesla
भारतीय निवेशक कैसे खरीद सकते हैं मेटा, एनवीडिया, Google या Tesla जैसे शेयर

भारतीय निवेशक कैसे खरीद सकते हैं मेटा, एनवीडिया, Google या Tesla जैसे शेयर

संक्षेप:

Share Market Tips: बहुत से भारतीय निवेशक सिर्फ भारतीय शेयरों में ही पैसा लगाते हैं, चाहे सीधे शेयर बाजार से या फिर म्यूचुअल फंड के जरिए, लेकिन कई लोग गूगल, टेस्ला, NVIDIA, या Meta जैसी अमेरिकी दिग्गज कंपनियों में भी निवेश करना चाहते हैं।

Nov 26, 2025 07:28 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बहुत से भारतीय निवेशक सिर्फ भारतीय शेयरों में ही पैसा लगाते हैं, चाहे सीधे शेयर बाजार से या फिर म्यूचुअल फंड के जरिए, लेकिन कई लोग गूगल, टेस्ला, NVIDIA, या Meta जैसी अमेरिकी दिग्गज कंपनियों में भी निवेश करना चाहते हैं। अक्टूबर में 'मिंट होराइजन्स' कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कहा कि सिर्फ भारत में निवेश करने से निवेशक बड़े मुनाफे के मौके गंवा देते हैं। आइए जानते हैं अमेरिकी शेयरों में निवेश के विभिन्न तरीके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1. घरेलू ब्रोकर्स के जरिए

आप ऐसे प्लेटफॉर्म पर खाता खोल सकते हैं जो अमेरिकी ब्रोकर्स के साथ काम करते हैं। इस तरह आप आसानी से अमेरिकी शेयर खरीद सकते हैं। हालांकि, इसमें रुपये को डॉलर में बदलने का शुल्क (करेंसी कन्वर्जन फीस) अक्सर ज्यादा होता है।

2. विदेशी ब्रोकर्स के जरिए

आप सीधे अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म के माध्यम से निवेश कर सकते हैं जो भारतीय निवेशकों को स्वीकार करते हैं। यह तरीका उन निवेशकों के लिए अच्छा है, जिनके पास ज्यादा पूंजी है, क्योंकि इसमें निवेश की न्यूनतम राशि आमतौर पर अधिक होती है। उदाहरण के लिए TD Ameritrade और Interactive Brokers।

3. गिफ्ट सिटी प्लेटफॉर्म के जरिए

यह एक और रास्ता है गुजरात के गिफ्ट सिटी में मौजूद ब्रोकर्स के माध्यम से, जो अमेरिकी शेयरों तक पहुंच प्रदान करते हैं। यह विकल्प छोटे निवेशकों के बीच धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहा है। उदाहरण के लिए, मार्सेलस इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स ने गिफ्ट सिटी में एक NASDAQ ETF लॉन्च किया है।

4. म्यूचुअल फंड के जरिए

यह एक लोकप्रिय और आसान तरीका है। आप भारतीय म्यूचुअल फंड (ETF या Fund of Funds) में निवेश कर सकते हैं, जो सीधे अमेरिकी शेयरों या NASDAQ व S&P 500 जैसे इंडेक्स में पैसा लगाते हैं।

1 फाइनेंस के वाइस प्रेसिडेंट, ऋषभ लोदाया कहते हैं, "आज अंतरराष्ट्रीय निवेश कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि हर उस भारतीय निवेशक के लिए एक विकल्प है जो वैश्विक विकास का हिस्सा बनना चाहता है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका भारतीय AMC द्वारा चलाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय म्यूचुअल फंड के जरिए निवेश करना है। इसके बाद LRS के तहत सीधे शेयर या ETF में निवेश या फिर मैनेज्ड पोर्टफोलियो का रास्ता आता है।"

अमेरिका पर केंद्रित कुछ भारतीय फंड

  • मोतीलाल ओसवाल नैस्डैक 100 ETF
  • आदित्य बिड़ला सन लाइफ NASDAQ 100 FOF
  • एक्सिस NASDAQ 100 FoF
  • एडलवाइस यूएस टेक्नोलॉजी इक्विटी FoF
  • मिराए एसेट S&P 500 टॉप 50 ETF FoF
  • कोटक नैस्डैक 100 FOF

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।