Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़hospitality stock samhi hotels up to 65 percent upside potential will rebound after a 30 percent fall
65% उछलेगा इस कंपनी का शेयर? 52 वीक हाई से अभी डिस्काउंट पर कर रहा ट्रेड

65% उछलेगा इस कंपनी का शेयर? 52 वीक हाई से अभी डिस्काउंट पर कर रहा ट्रेड

संक्षेप:

लगभग चार महीने पहले अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 254.60 रुपये से शेयर में 30 प्रतिशत से अधिक की भारी गिरावट आई है। अब शेयर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं। एक्सपर्ट ने शेयर के लिए टारगेट प्राइस भी तय किया है।

Nov 27, 2025 07:47 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

SAMHI Hotels stock price: बाजार में तूफानी तेजी के बीच होटल कंपनी-SAMHI होटल्स के शेयर गुरुवार को डिमांड में थे। सप्ताह के चौथे दिन इस शेयर में करीब 7 पर्सेंट की तेजी आई। ट्रेडिंग के अंत में शेयर 6.43% बढ़कर 192.85 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, लगभग चार महीने पहले अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 254.60 रुपये से शेयर में 30 प्रतिशत से अधिक की भारी गिरावट आई है। अब शेयर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं। एक्सपर्ट ने शेयर के लिए टारगेट प्राइस भी तय किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या कहा ब्रोकरेज फर्म ने?

ब्रोकरेज फर्म YES सिक्योरिटीज SAMHI होटल्स के शेयर पर सकारात्मक बने हुए हैं। इस शेयर पर नजर रखने वाले विश्लेषकों का मानना ​​है कि SAMHI होटल्स दूसरी छमाही में मजबूत प्रदर्शन के लिए अच्छी स्थिति में है। SAMHI का पोर्टफोलियो प्रीमियम सेगमेंट की ओर बढ़ रहा है जबकि नेट डेब्ट/एबिटा में लगातार कमी से बैलेंस शीट मजबूत हो रही है।

इसके अलावा, घरेलू यात्रा में वृद्धि, विदेशी आगमन में सुधार और अनुशासित मूल्य निर्धारण के साथ-साथ गैर-मेट्रो बाजारों का विस्तार जैसे सेक्टर के अनुकूल कारक भी इस शेयर के लिए बूस्टर का काम करेंगे। YES सिक्योरिटीज के अनुसार, SAMHI में मौजूदा स्तरों से बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता है। ब्रोकरेज ने कहा- हमारा अनुमान है कि वित्त वर्ष 25-28 के दौरान राजस्व, EBITDA और PAT CAGR क्रमशः 13 प्रतिशत, 17 प्रतिशत और 54 प्रतिशत रहेगा। हम SAMHI का मूल्यांकन सितंबर 2027 के EV/एबिटा के 15 गुना पर करते हैं और शेयर का टारगेट प्राइस 300 रुपये तय करते हैं। वर्तमान कीमत से यह करीब 65 पर्सेंट के उछाल को दिखाता है। इस शेयर के लिए एक अन्य ब्रोकरेज शेयरखान का रुख भी पॉजिटिव है। इस ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट 247 रुपये दिया है।

कब हुई लिस्टिंग

बता दें कि SAMHI होटल्स के शेयरों ने सितंबर 2023 में शेयर बाजार में एंट्री ली। इसका पोर्टफोलियो विभिन्न ब्रांडों के तहत उच्च अपस्केल/उच्च स्केल, उच्च मध्यम और मध्यम श्रेणी के खंडों में विविध है, जिनमें रेनेसां, शेरेटन, हयात रीजेंसी, फेयरफील्ड बाय मैरियट और हॉलिडे इन एक्सप्रेस शामिल हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।