गांधी जयंती पर छुट्टी: शेयर मार्केट अब 3 दिन बाद खुलेगा, आज सोने-चांदी की ट्रेडिंग भी नहीं होगी

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • Stock Market Holiday: NSE-BSE के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 2 अक्टूबर शुक्रवार यानी आज महात्मा गांधी जयंती के कारण शेयर बाजार बंद है
  • शनिवार और रविवार की छुट्टी होने से बाजार में लगातार तीन दिन कारोबार नहीं होगा

stock market holiday
शेयर मार्केट आज गांधी जयंती के कारण बंद है।

Stock Market Holiday: आज यानी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा। NSE और BSE पर ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी होने से बाजार में लगातार तीन दिन कारोबार नहीं होगा। दूसरी ओर कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर 2 अक्टूबर को सुबह और शाम दोनों सत्रों में कारोबार बंद रहेगा। यानी यहां भी सोने-चांदी की ट्रेडिंग बंद रहेगी।

अगली छुट्टी कब है

NSE के 2026 के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 2 अक्टूबर शुक्रवार को महात्मा गांधी जयंती के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। इसके बाद शेयर बाजार में अगली छुट्टी 20 अक्टूबर, मंगलवार को दशहरा के मौके पर होगी।

NSE के कैलेंडर के अनुसार 8 नवंबर 2026, रविवार को दिवाली लक्ष्मी पूजन के कारण नियमित ट्रेडिंग हॉलिडे रहेगा। इसी दिन मुहूर्त ट्रेडिंग होगी, लेकिन इसका समय अभी एक्सचेंज ने अलग सर्कुलर के जरिए घोषित नहीं किया है।

अक्टूबर के बाद नवंबर में दो बड़ी छुट्टियां

अक्टूबर के बाद 10 नवंबर को दिवाली-बली प्रतिपदा और 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। इसके बाद साल की आखिरी बड़ी ट्रेडिंग छुट्टी 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर होगी।

स्टॉक मार्केट हॉलीडे लिस्ट अक्टूबर-दिसंबर

तारीखदिनछुट्टी का कारण
2 अक्टूबरशुक्रवारगांधी जयंती
20 अक्टूबरमंगलवारदशहरा
10 नवंबरमंगलवारदिवाली-बली प्रतिपदा
24 नवंबरमंगलवारगुरुनानक जयंती
25 दिसंबरशुक्रवारक्रिसमस

MCX में अब कब-कब है छुट्टी

20 अक्टूबर दशहरा, 10 नवंबर दिवाली-बली प्रतिपदा और 24 नवंबर गुरु नानक जयंती पर MCX का सुबह का सत्र बंद रहेगा, जबकि शाम के सत्र में कारोबार होगा। 25 दिसंबर को दोनों सत्र बंद रहेंगे। MCX पर भी 8 नवंबर 2026 को मुहूर्त ट्रेडिंग आयोजित की जाएगी। इसके समय की घोषणा बाद में की जाएगी।

विदेशी बाजारों के क्या हैं हाल

शेयर बाजार की छुट्टी के दौरान भारतीय बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी, लेकिन विदेशी बाजारों में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर अगली ट्रेडिंग ओपनिंग पर दिखाई दे सकता है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव दोबारा बढ़ने की आशंका से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। शुक्रवार को एशियाई शेयर बाजारों में दबाव देखने को मिला। MSCI एशिया पैसेफिक इंडेक्स करीब 0.4 फीसदी नीचे रहा।

जापान और दक्षिण कोरिया के प्रमुख बाजारों में गिरावट रही। शुक्रवार को जापान का टॉपिक्स करीब 0.9 प्रतिशत नीचे रहा, जबकि ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 करीब 0.3 फीसदी ऊपर था। एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में करीब 0.1 फीसदी की बढ़त दिखी। दूसरी ओर गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बीच मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर जापानी येन 157.90 प्रति डॉलर के आसपास पहुंच गया। वहीं बिटकॉइन करीब 84,790 डॉलर और एथर करीब 2,704 डॉलर पर कारोबार कर रहे थे।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट अब 3 दिन बाद खुलेगा, आज सोने-चांदी की ट्रेडिंग भी नहीं होगी