कंपनी के मुनाफे में 14865% की बंपर उछाल, ₹30 से कम के इस शेयर को खरीदने की मची लूट
HMA Agro Industries Share Price: कंपनी के शेयर आज 5% से अधिक चढ़ गए। यह उछाल कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजों से पहले आया है। कंपनी की बोर्ड बैठक गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को होनी है। सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही में कंपनी ने नेट प्रॉफिट में 14,865% का अभूतपूर्व उछाल दर्ज किया है।

HMA Agro Industries के शेयर आज यानी बुधवार, 11 फरवरी को 5% से अधिक चढ़ गए। यह उछाल कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजों से पहले आया है। कंपनी की बोर्ड बैठक गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को होनी है। सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही में कंपनी ने नेट प्रॉफिट में 14,865% का अभूतपूर्व उछाल दर्ज किया है, जो बहुत अच्छा आंकड़ा है। आज HMA Agro Industries का शेयर भाव BSE पर 27.83 रुपये प्रति शेयर पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान यह 29.84 रुपये के उच्च स्तर और 27.66 रुपये के निचले स्तर को छू गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अन्य आय को छोड़कर टैक्स से पहले प्रॉफिट 80.91 करोड़ रुपये रहा। यह पिछली चार तिमाहियों के औसत की तुलना में 747.9% की बढ़त है। सितंबर तिमाही में नेट सेल 2,155.34 करोड़ रुपये रही, जो पिछली चार तिमाहियों के औसत से 55.5% अधिक है। इसी तरह PBDIT 95.46 करोड़ रुपये के तिमाही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
बैंकों से बढ़ी क्रेडिट लिमिट
पिछले साल दिसंबर में, HMA Agro Industries ने अपनी क्रेडिट सुविधाओं में बड़े सुधार को मंजूरी देने के लिए बोर्ड बैठक बुलाई थी। एक अहम फैसले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से कंपनी की एक्सपोर्ट पैकिंग क्रेडिट सुविधा में 100 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई। इसके बाद अब कुल सीमा 430 करोड़ रुपये से बढ़कर 530 करोड़ रुपये हो गई है।
इसके अलावा, बोर्ड ने YES बैंक लिमिटेड से मिलने वाली क्रेडिट सुविधाओं में भी बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। पहले की 240 करोड़ रुपये की लिमिट को 110 करोड़ रुपये बढ़ाकर अब 350 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इन बदलावों को लागू करने के लिए बोर्ड ने अपने अधिकारियों को दोनों बैंकों के साथ जरूरी कानूनी समझौतों पर हस्ताक्षर करने की अनुमति दे दी है।
क्या कह रहे एक्सपर्ट्स
एंजल वन के इक्विटी टेक्निकल और डेरिवेटिव विश्लेषक राजेश भोसले के मुताबिक, आज स्टॉक में मजबूत प्राइस-वॉल्यूम एक्सपेंशन देखा गया है। यह प्रमुख रेजिस्टेंट लेवल और मूविंग एवरेज से ऊपर निकल गया है। RSI 60 से ऊपर पहुंच गया है, जो मजबूत मोमेंटम दिखाता है। टेक्निकल स्ट्रक्चर से लगता है कि यह 200-दिन के मूविंग एवरेज (लगभग 305) तक और चढ़ सकता है। नीचे की ओर 280 तत्काल सपोर्ट लेवल दिख रहा है।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
और पढ़ें

