Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Hitachi Energy India Q2 Net profit jumps 5x to 264 crore rupees share may focus tomorrow
5 गुना बढ़ गया एनर्जी कंपनी का मुनाफा, कंपनी ने बताया तगड़ा प्लान, अब शेयर पर रहेगी नजर

5 गुना बढ़ गया एनर्जी कंपनी का मुनाफा, कंपनी ने बताया तगड़ा प्लान, अब शेयर पर रहेगी नजर

संक्षेप:

यह उछाल कंपनी की बेहतर ऑर्डर एग्जिक्यूशन, मजबूत मार्जिन और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर से बढ़ती मांग की वजह से आया है। अब कल मंगलवार को कंपनी के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Mon, 3 Nov 2025 06:59 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Hitachi Energy India Ltd Q2: एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिताची एनर्जी इंडिया लिमिटेड ने सितंबर तिमाही (Q2 FY26) के नतीजों में शानदार प्रदर्शन करते हुए निवेशकों को खुश कर दिया है। कंपनी का नेट मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 5 गुना से अधिक बढ़कर ₹264 करोड़ हो गया है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹52 करोड़ था। यह उछाल कंपनी की बेहतर ऑर्डर एग्जिक्यूशन, मजबूत मार्जिन और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर से बढ़ती मांग की वजह से आया है। सोमवार को कंपनी के शेयर मामूली तेजी के साथ ₹17,850 पर बंद हुआ। अब कल मंगलवार को कंपनी के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रेवेन्यू और मार्जिन में मजबूत तेजी

सितंबर तिमाही में हिताची एनर्जी इंडिया लिमिटेड की कुल रेवेन्यू 18% बढ़कर ₹1,832.5 करोड़ हो गई। वहीं, कंपनी का EBITDA (ब्याज, कर और मूल्यह्रास से पहले की आय) ₹108.8 करोड़ से बढ़कर ₹299.3 करोड़ हो गया। कंपनी का EBITDA मार्जिन भी 7% से बढ़कर 16.3% पर पहुंच गया — जो ऑपरेशनल एफिशिएंसी और हाई-मार्जिन प्रोजेक्ट्स के बेहतर निष्पादन को दर्शाता है। कंपनी ने कहा कि इन शानदार परिणामों के पीछे मुख्य रूप से रेन्यूएबल एनर्जी और औद्योगिक क्षेत्रों से आए बड़े ऑर्डर्स का योगदान रहा।

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ एन. वेणु ने कहा, 'भारत में तेजी से बढ़ती नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता अब अधिक स्मार्ट, लचीले और विश्वसनीय पावर इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग कर रही है। हमें पूरे ऊर्जा तंत्र की लचीलापन, विश्वसनीयता और स्मार्टनेस को बढ़ाना होगा ताकि ऊर्जा की बढ़ती मांग को कुशलतापूर्वक संभाला जा सके। यही वजह है कि कंपनी अब एडवांस ग्रिड टेक्नोलॉजी, डिजिटलीकरण और इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस पर ज्यादा फोकस कर रही है, जिसका असर हमारे वित्तीय प्रदर्शन में साफ नजर आ रहा है।'

ऑर्डर बुक और निर्यात में मजबूती

कंपनी ने बताया कि उसकी ऑर्डर बुक में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी इंडस्ट्रियल और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की रही। वहीं, निर्यात का योगदान कुल ऑर्डर बुक का 30% से अधिक रहा। साथ ही, कंपनी के सर्विस बिजनेस में भी लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। इसमें एक्सटेंशन और रिट्रोफिटिंग ऑर्डर्स और भारत की पहली इकोनीक्यू – एसएफ6- फ्री सस्टेनेबल स्विचगियर टेक्नोलॉजी की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं।

भारत की आर्थिक स्थिरता पर भरोसा

कंपनी ने कहा कि वैश्विक व्यापारिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है, जिसका श्रेय स्थिर निवेश प्रवाह और सकारात्मक नीतिगत माहौल को जाता है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।