कंपनी का नेट प्रॉफिट में 90% बढ़ा, शेयरों में 14% की तेजी, 2-2 एक्सपर्ट्स बुलिश

Feb 06, 2026 11:10 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हिताची एनर्जी इंडिया लिमिटेड (Hitachi Energy India Ltd) ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 90 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस इजाफे की वजह से कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज तगड़ी तेजी देखने को मिली है। जिसकी वजह से शेयरों का भाव 14 प्रतिशत चढ़ गया।

कंपनी का नेट प्रॉफिट में 90% बढ़ा, शेयरों में 14% की तेजी, 2-2 एक्सपर्ट्स बुलिश

हिताची एनर्जी इंडिया लिमिटेड (Hitachi Energy India Ltd) ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 90 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस इजाफे की वजह से कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज तगड़ी तेजी देखने को मिली है। जिसकी वजह से शेयरों का भाव 14 प्रतिशत चढ़ गया।

बीएसई में आज शुक्रवार को हिताजी एनर्जी इंडिया लिमिटेड का शेयर 20800.10 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 21900 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

कितना हुआ है नेट प्रॉफिट

कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 261.40 करोड़ रुपये रहा है। हिताची एनर्जी इंडिया लिमिटेड का रेवन्यू मार्च तिमाही में 2168 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 29.60 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का EBITDA दिसंबर तिमाही में 338.40 करोड़ रुपये रहा है।

एक्सपर्ट्स बुलिश

ब्रोकरेज हाउस Emkay Global की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस स्टॉक की कीमतों में उछाल की संभावना है। ब्रोकरेज हाउस ने 20 प्रतिशत की तेजी के साथ 20825 रुपये का टारगेट प्राइस सेट कर दिया है। नुवामा ने भी इस स्टॉक पर दांव लगाने की सलाह दी है। इस ब्रोकरेज हाउस ने 24500 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।

शेयरों का प्रदर्शन लॉन्ग टर्म में कैसा?

बीते दो हफ्ते में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 30 प्रतिशत की तेजी आई है। एक साल में यह स्टॉक 75 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 6 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, दो साल में हिताची एनर्जी इंडिया लिमिटेड के शेयरों में 248 प्रतिशत और 5 साल में 1567.51 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,