3 महीने में 432% चढ़ गया यह पेनी शेयर, लगातार तेजी, ₹5 का है शेयर

Varsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share

कंपनी के शेयर ने पिछले 3 महीनों में करीब 432% का जबरदस्त रिटर्न दिया है, जबकि इसका पिछला बंद भाव मात्र ₹5.91 रहा। पिछले पांच दिन में यह शेयर 20% तक चढ़ गया है।

3 महीने में 432% चढ़ गया यह पेनी शेयर, लगातार तेजी, ₹5 का है शेयर

Hit Kit Global Solutions Share: मुंबई मुख्यालय वाली हिट किट ग्लोबल सॉल्यूशन ने हाल के महीनों में निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। कंपनी के शेयर ने पिछले 3 महीनों में करीब 432% का जबरदस्त रिटर्न दिया है, जबकि इसका पिछला बंद भाव मात्र ₹5.91 रहा। पिछले पांच दिन में यह शेयर 20% तक चढ़ गया है। महीनेभर में यह शेयर 90 पर्सेंट तक चढ़ गया।

कंपनी का कारोबार

बता दें कि 1988 में स्थापित यह कंपनी पहले आईटी और सॉफ्टवेयर क्षेत्र में सक्रिय थी, लेकिन अब इसने अपने बिजनेस मॉडल को बदलते हुए एग्री-बिजनेस रिटेल की ओर रुख किया है। कंपनी सीधे किसानों से ताजी सब्जियां खरीदकर बाजार में सप्लाई करने के साथ-साथ डिजिटल ई-होरस्कोप सेवाएं भी प्रदान कर रही है। हालांकि, इतनी तेज बढ़त के बावजूद यह समझना जरूरी है कि हिट किट ग्लोबल सॉल्यूशन जैसी कंपनियां अक्सर “पेनी स्टॉक” की श्रेणी में आती हैं।

क्या होता है पेनी स्टॉक?

पेनी स्टॉक वे शेयर होते हैं जिनकी कीमत बहुत कम होती है, आमतौर पर ₹10 या ₹20 से नीचे। ये कंपनियां अधिकतर माइक्रो-कैप या स्मॉल-कैप होती हैं, जिनका बाजार पूंजीकरण भी कम होता है। इन शेयरों में निवेश करना आसान लगता है क्योंकि कम पैसे में ज्यादा शेयर खरीदे जा सकते हैं, लेकिन इनके साथ जोखिम भी उतना ही ज्यादा होता है।

पेनी स्टॉक के फायदे और जोखिम

पेनी स्टॉक में सबसे बड़ा आकर्षण होता है तेज रिटर्न की संभावना। अगर कंपनी का बिजनेस सुधरता है या उसमें कोई बड़ा बदलाव आता है, तो शेयर की कीमत तेजी से बढ़ सकती है—जैसा कि हिट किट ग्लोबल सॉल्यूशन के मामले में देखा गया। लेकिन दूसरी ओर, इन शेयरों में पारदर्शिता की कमी, कम ट्रेडिंग वॉल्यूम और बाजार में उतार-चढ़ाव का खतरा अधिक रहता है। कई बार इनमें कीमतें कृत्रिम रूप से भी बढ़ाई या घटाई जा सकती हैं, जिससे छोटे निवेशकों को नुकसान हो सकता है।

निवेश से पहले सावधानी जरूरी

विशेषज्ञों का मानना है कि पेनी स्टॉक्स में निवेश करते समय कंपनी की फंडामेंटल स्थिति, बिजनेस मॉडल और भविष्य की संभावनाओं का गहराई से विश्लेषण करना चाहिए। केवल तेजी देखकर निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। हिट किट ग्लोबल सॉल्यूशन का हालिया प्रदर्शन भले ही आकर्षक दिख रहा हो, लेकिन निवेशकों को समझदारी और सावधानी के साथ ही ऐसे शेयरों में कदम रखना चाहिए।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,