5 टुकड़ों में बंटेगा यह शेयर, रिकॉर्ड डेट के ऐलान के साथ बना रॉकेट, 3093% बढ़ा है मुनाफा
हिन्दुस्तान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयर सोमवार को 20% की तूफानी तेजी के साथ 2353.50 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटने जा रही है। कंपनी ने शेयरों के बंटवारे की रिकॉर्ड डेट 27 फरवरी फिक्स की है।

माइक्रो कैप कंपनी हिन्दुस्तान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। हिन्दुस्तान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर सोमवार को BSE में 20 पर्सेंट की तूफानी तेजी के साथ 2353.50 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी अपने शेयरों का बंटवारा कर रही है। हिन्दुस्तान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर ने शेयरों के बंटवारे (स्टॉक स्प्लिट) की रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दी है। कंपनी पहली बार अपने शेयर का बंटवारा कर रही है। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी के मुनाफे में बंपर उछाल देखने को मिला है।
5 टुकड़ों में शेयर बांट रही है कंपनी
हिन्दुस्तान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटने जा रही है। हिन्दुस्तान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांट रही है। कंपनी ने शेयरों के बंटवारे (स्टॉक स्प्लिट) की रिकॉर्ड डेट शुक्रवार 27 फरवरी 2026 फिक्स की है। पिछले 6 साल में कंपनी के शेयरों में करीब 240 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 20 फरवरी 2020 को 692.50 रुपये पर थे। हिन्दुस्तान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयर 16 फरवरी 2026 को 2353.50 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2970 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 1651.30 रुपये है।
3093% उछला है कंपनी का मुनाफा
हिन्दुस्तान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 3093.48 पर्सेंट बढ़ गया है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 14.69 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 0.46 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी की सेल्स 40.95 पर्सेंट बढ़कर 93.93 करोड़ रुपये रही है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 66.64 करोड़ रुपये थी।
52 हफ्ते के निचले स्तर से 40% से ज्यादा उछल गए शेयर
हिन्दुस्तान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 40 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 11 जून 2025 को अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 1651.30 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर इस लेवल से 40 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में करीब 2 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, पिछले 5 साल में कंपनी के शेयर करीब 4 पर्सेंट टूटे हैं। हिन्दुस्तान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का मार्केट कैप सोमवार 16 फरवरी 2026 को 339 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें


