इस दिग्गज कंपनी को मिला खनन का लाइसेंस, अब फोकस में रहेंगे शेयर, आपका है दांव?

इस दिग्गज कंपनी को मिला खनन का लाइसेंस, अब फोकस में रहेंगे शेयर, आपका है दांव?

संक्षेप:

यह वेदांता समूह की कंपनी के लिए अहम कदम है क्योंकि एचजेडएल जिंक, सीसा और चांदी के कारोबार से आगे बढ़कर हाई प्राइस वाले और उन्नत विनिर्माण में आवश्यक महत्वपूर्ण खनिजों में अपने विस्तार की दिशा में काम कर रही है।

Nov 15, 2025 03:35 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

शेयर बाजार में सोमवार को ट्रेडिंग के दौरान निवेशकों की नजर हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) के शेयर पर रहेगी। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी को एक अच्छी खबर मिली है। हिंदुस्तान जिंक को आंध्र प्रदेश सरकार से टंगस्टन ब्लॉक की खोज और खनन का लाइसेंस मिल गया है। यह वेदांता समूह की कंपनी के लिए अहम कदम है क्योंकि एचजेडएल जिंक, सीसा और चांदी के कारोबार से आगे बढ़कर हाई प्राइस वाले और उन्नत विनिर्माण में आवश्यक महत्वपूर्ण खनिजों में अपने विस्तार की दिशा में काम कर रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या कहा कंपनी ने?

कंपनी ने कहा कि हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड को राज्य सरकार से औपचारिक समग्र (कॉम्पोजिट) लाइसेंस प्राप्त होने के बाद आंध्र प्रदेश में टंगस्टन और संबद्ध खनिज ब्लॉक के लिए सफल बोलीदाता के रूप में आधिकारिक रूप से घोषित किया गया है। खनन में कॉम्पोजिट लाइसेंस एक दो-चरणीय लाइसेंस होता है, जो खनिजों की खोज का अधिकार और यदि खोज सफल होती है तो खनन का अधिकार, दोनों प्रदान करता है।हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरुण मिश्रा ने कहा, ''यह उपलब्धि हिंदुस्तान जिंक की खनिज क्षेत्र में विस्तार और देश की महत्वपूर्ण व रणनीतिक खनिजों में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम कदम है।''

शेयर का परफॉर्मेंस

हिंदुस्तान जिंक के शेयर की बात करें तो बीते शुक्रवार को यह 1.71% टूटकर 486.90 रुपये पर बंद हुआ। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 496.90 रुपये तक पहुंच गया था। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 546.95 रुपये है। शेयर के 52 हफ्ते का लो 378.65 रुपये है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का नेट प्रॉफिट 13.8 प्रतिशत बढ़कर 2,649 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 2,327 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय बढ़कर 8,787 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 8,522 करोड़ रुपये थी।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।