Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Hindustan Unilever Ltd Share price nearly jumped 3 percent after strong q2 result and dividend announced
Q2 में FMCG को हुआ ₹2595 करोड़ का नेट प्रॉफिट, ₹19 के डिविडेंड का भी ऐलान, करीब 3% चढ़ा भाव

Q2 में FMCG को हुआ ₹2595 करोड़ का नेट प्रॉफिट, ₹19 के डिविडेंड का भी ऐलान, करीब 3% चढ़ा भाव

संक्षेप: Hindustan Unilever Ltd Share price: एफएमसीजी सेक्टर की कंपनी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का जुलाई-सितंबर तिमाही 2025 में कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 3.8 प्रतिशत बढ़कर 2,694 करोड़ रुपये हो गया।

Thu, 23 Oct 2025 02:45 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Hindustan Unilever Ltd Share price: एफएमसीजी सेक्टर की कंपनी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का जुलाई-सितंबर तिमाही 2025 में कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 3.8 प्रतिशत बढ़कर 2,694 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने गुरुवार को तिमाही नतीजों का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जुलाई-सितंबर 2024 में उसे 2,595 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। दूसरी तिमाही में तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 2.1 प्रतिशत बढ़कर 16,034 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 15,703 करोड़ रुपये था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

19 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी

तिमाही नतीजों के साथ-साथ कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने बताया है कि बोर्ड ने 19 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को देने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें:डिफेंस कंपनी को मिला इंडियन आर्मी से ₹2770 करोड़ का काम, 5% चढ़ा शेयर

आज शेयरों में करीब 3% की तेजी

बीएसई में यह स्टॉक 2592.50 रुपये के लेवल पर आज बुधवार को ओपन हुआ है। कंपनी के शेयर दिन में करीब 3 प्रतिशत की तेजी के साथ 2667.55 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों में करीब 12 प्रतिशत की तेजी आई है।

मैनेजमेंट ने क्या कुछ कहा?

एचयूएल की सीईओ और एमडी प्रबंध निदेशक प्रिया नायर ने कहा, “हमने तिमाही में दो प्रतिशत की यूएसजी और 23.2 प्रतिशत के कर पूर्व आय मुनाफे के साथ प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन किया है।”

ये भी पढ़ें:झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी को लेकर एक्सपर्ट बुलिश, टारगेट प्राइस बढ़ाया

जुलाई-सितंबर तिमाही में एचयूएल का असाधारण वस्तुओं और टैक्स से पहले प्रॉफिट 4.8 प्रतिशत घटकर 3,386 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 3,558 करोड़ रुपये था। हालांकि टैक्स भुगतान के बाद प्रॉफिट में चार प्रतिशत की वृद्धि हुई। बता दें, जुलाई-सितंबर तिमाही में एचयूएल का कुल खर्च 3.32 प्रतिशत बढ़कर 12,999 करोड़ रुपये रहा।

(लाइव हिन्दुस्तान के इनपुट के साथ)

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।