दिवाली पर इन सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है DA, हो रहा लंबे समय से इंतजार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली पर डीए का ऐलान हो सकता है
  • पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह बात एक पब्लिक मीटिंग में की है

DA hike latest updates
राज्य कर्मचारी डीए का इंतजार लम्बे समय से कर रहे हैं।

DA hike updates: हिमाचल प्रदेश के राज्य कर्मचारी इस समय डीए के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने काजा में हुए एक पब्लिक की मीटिंग में कहा कि सरकार दिवाली पर महंगाई भत्ता की अगली किस्त जारी करने का विचार कर रही है। सीएम दो दिन की यात्रा पर स्पीति वैली पहुंचे थे।

मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को 45 प्रतिशत का डीए मिल रहा है। जिसे बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने की मांग की जा रही है। कुछ संगठनों ने पंजाब की तरह 8 प्रतिशत डीए की बढ़ोतरी की मांग की है। बता दें, मौजूदा समय में केंद्र सरकार की तरफ से 60 प्रतिशत डीए केंद्रीय कर्मचारियों को दिया जा रहा है। आखिरी बार केंद्र सरकार ने 2 प्रतिशत डीए में बढ़ोतरी की थी।

जुलाई से लगातार DA पर बोल रहे हैं सीएम

इससे पहले इसी साल जुलाई के महीने में सीएम ने कहा था कि राज्य सरकार डीए और बकाया एरियर को लेकर रिव्यू मीटिंग कर रही है। वित्त मंत्रालय के साथ राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर एक गहन चर्चा हुई है।

अगस्त के महीने में सुक्खू ने एक बार फिर से डीए को लेकर चर्चा की। इस बार उन्होंने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आश्वस्त किया था कि समय के साथ डीए का भुगतान कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने पूरा एरियर, लीव इनकैशमेंट और ग्रेजुएटी के भुगतान की घोषणा की थी।

सीएम ने तब क्लास-4 के ऐसे कर्मचारी जो 1 जनवरी से 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच रिटायर हुए हैं, उन्हें अतिरिक्त 20,000 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने तब कहा था कि क्लास-1, क्लास-2, क्लास-3 के पेंशनर्स के बेसिक पे से जुड़े नियमों में भी संशोधन के निर्देश दिए जा चुके हैं।

78% कॉन्ट्रैक्ट मेडिकल ऑफिसर की सैलरी बढ़ाने का निर्देश

अगस्त के शुरुआती महीने में राज्य सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट और ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर्स की महीने की सैलरी को 78 प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया था। यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत करने की बात कही गई थी। इसकी वजह से कॉन्ट्रैक्ट और ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर्स की मंथली इनकम 33,600 रुपये से बढ़ाकर 60,000 रुपये कर दिया गया।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़दिवाली पर इन सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है DA, हो रहा लंबे समय से इंतजार