NHAI से मिला 155 करोड़ रुपये का काम, इस छोटकू शेयर ने लगा दी दौड़, 60 रुपये के करीब पहुंचा शेयर

Feb 17, 2026 04:14 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर इंट्राडे के दौरान 7% से अधिक की तेजी के साथ 59.90 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में शेयर 58.11 रुपये पर बंद हुए हैं। हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को NHAI से 154.60 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

NHAI से मिला 155 करोड़ रुपये का काम, इस छोटकू शेयर ने लगा दी दौड़, 60 रुपये के करीब पहुंचा शेयर

एक छोटी कंपनी हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में गजब की तेजी आई है। हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 59.90 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर 58.11 रुपये पर बंद हुए हैं। हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से 154.60 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 134.89 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 49.45 रुपये है।

कंपनी को मिले कॉन्ट्रैक्ट के डीटेल्स
हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर ने बताया है कि उसे नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से एक लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट वड़ोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ मोती नरोली, एना और गनदेवी फी प्लाजा के ऑपरेशन, मैनेजमेंट और मेंटीनेंस के लिए है। करीब 155 करोड़ रुपये का यह कॉन्ट्रैक्ट गुजरात के प्रमुख टोलिंग सेक्शंस में फैला है, यह 8 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडोर के मल्टीपल पैकेज को कवर करता है। कंपनी को दिसंबर 2025 में भी ऐसा ही ऑर्डर मिला था। कंपनी को यह कॉन्ट्रैक्ट भी नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से मिला था, इसमें काजा फी प्लाजा पर टोल्स कलेक्ट करने और ऑपरेट करने का काम था। इस ऑर्डर की वैल्यू 328.78 करोड़ रुपये था।

52 हफ्ते के हाई लेवल से 55% से ज्यादा टूट गए हैं शेयर
हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 55 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 14 अगस्त 2025 को 134.89 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर लुढ़कते हुए 17 फरवरी 2026 को 58.11 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 50 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर करीब 7 पर्सेंट उछल गए हैं।

IPO में 70 रुपये था कंपनी के शेयर का दाम
हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का आईपीओ दांव लगाने के लिए 5 अगस्त 2025 को खुला था और यह 7 अगस्त तक ओपन रहा। आईपीओ में हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर का दाम 70 रुपये था। कंपनी का आईपीओ टोटल 316.64 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के शेयर 12 अगस्त 2025 को BSE में 117 रुपये पर लिस्ट हुए थे और लिस्टिंग वाले दिन ही कंपनी के शेयर उछाल के साथ 122.84 रुपये पर पहुंच गए। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 70.04 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 29.96 पर्सेंट है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,