
इस कंपनी को मिला JV में महाराष्ट्र मेट्रो का काम, ₹1415 करोड़ का ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर
एच जी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड (H.G. Infra Engineering Ltd) को बड़ा वर्क ऑर्डर हाथ लगा है। कंपनी को 1415 करोड़ रुपये का काम मिला है। कंपनी को 20.527 किलोमीटर का काम मिला है। कंपनी को महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से यह वर्क ऑर्डर मिला है।
एच जी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड (H.G. Infra Engineering Ltd) को बड़ा वर्क ऑर्डर हाथ लगा है। कंपनी को 1415 करोड़ रुपये का काम मिला है। कंपनी को 20.527 किलोमीटर का काम मिला है। कंपनी को महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से यह वर्क ऑर्डर मिला है। यह काम कलपतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड के ज्वाइंट वेंचर में मिला है। जिसमें 40 प्रतिशत हिस्सेदारी एच जी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड की है। वहीं, 60 प्रतिशत हिस्सेदारी कलपतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड के पास है। बता दें, इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की टाइमलाइन 36 महीने की है।

सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर
शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर एच जी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर बीएसई में 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 863.90 रुपये के लेवल पर बंद था। बीते 6 महीने के दौरान एच जी इंफ्रा इंजीनियरिग लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 31 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 32.49 प्रतिशत टूट चुका है। कंपनी का 52 वीक हाई 1560.95 रुपये और 52 वीक लो लेवल 854.75 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 5630 करोड़ रुपये का है।
दो साल से स्टॉक को होल्ड करने वाले निवेशकों को अब भी 2.70 प्रतिशत का नुकसान है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 331 प्रतिशत की तेजी आई है।
2018 से डिविडेंड दे रही है कंपनी
एच जी इंफ्रा ने पहली बार निवेशकों को 2018 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2019 में कंपनी ने 0.50 रुपये, 2021 में 0.80 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 1.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। वहीं, 2025 में कंपनी ने एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया है। कंपनी अगस्त के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी।
इस कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 71.78 प्रतिशत की है। वहीं, पब्लिक के पास 28.22 प्रतिशत हिस्सा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





