HG इंफ्रा को यूपी से मिले 2 बड़े ऑर्डर, गिरते बाजार में 10% तक उछले शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • HG Infra Share Price: इसमें उत्तर प्रदेश के रानीपुर (मऊ) और चुनार (मिर्जापुर) में 220/132/33 kV AIS सबस्टेशन और उनसे जुड़ी लाइनों के निर्माण का काम शामिल है
  • कंपनी को यह ऑर्डर 18 महीने की अवधि के लिए प्रति वर्ष ₹45 करोड़ के ट्रांसमिशन शुल्क के साथ मिला है
hg infra
HG इंफ्रा को यूपी से मिले 2 बड़े ऑर्डर, गिरते बाजार में 10% तक उछले शेयर

शेयर मार्केट में आज गिरावट है। बड़ी-बड़ी कंपनियों के शेयर पस्त हैं, जबकि HG इंफ्रा इंजीनियरिंग के शेयरों में तेजी दर्ज की जा रही है। आज इस स्टॉक में आई के पीछे बड़े ऑर्डर का हाथ है। कंपनी को REC पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी से उत्तर प्रदेश में दो 220/132/33 kV AIS सबस्टेशन और संबंधित ट्रांसमिशन लाइनें बनाने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) मिला।

इस ऑर्डर की बदौलत आज यानी बुधवार 19 अगस्त को NSE पर कंपनी के शेयर करीब 10% चढ़कर ₹562.45 पर पहुंच गए। मंगलवार के बंद भाव 507.70 रुपये के मुकाबले आज एचजी इंफ्रा के शेयर 520.05 रुपये खुले और 562.45 रुपये के डे हाई तक पहुंचे। एक समय इस स्टॉक ने 520 रुपये का दिन का निचला स्तर भी छुआ। दोपहर 12:40 बजे के करीब यह 4.79 प्रतिशत ऊपर 532 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

शेयर प्राइस हिस्ट्री

पिछले एक महीने में सह स्टॉक करीब 5 प्रतिशत टूटा है। जबकि, छह महीने में इसने अपने निवेशकों को 12 प्रतिशत से अधिक नुकसान पहुंचाया है। यह साल इस शेयर में पैसा लगाने वालों के लिए अच्छा नहीं जा रहा। स्टॉक ने अबतक 28 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की है। अगर पूरे एक साल के प्रदर्शन की बात करें तो HG इंफ्रा ने 46 प्रतिशत से अधिक का निगेटिव रिटर्न दिया है।

कभी 1879.90 रुपये तक पहुंचा था भाव

आज एनएसई पर ट्रेडिंग के दौरान दोपहर एक बजे तक ऑर्डर बुक में 58 प्रतिशत से अधिक लोग खरीदारी के लिए दांव लगाकर रखे थे। जबकि, करीब 42 प्रतिशत ट्रेडर्स का दांव बेचने पर था। खरीदने के लिए सबसे अधिक बिड 527.60 रुपये प्रति शेयर की थी और बिक्री के लिए सबसे कम बोली 527.85 रुपये। इसका ऑल टाइम हाई 1879.90 रुपये है, जो इसने 16 जुलाई 2024 को टच किया। जबकि, ऑल टाइम लो 126.35 रुपये है, जो इसने 24 मार्च 2020 को बनाया।

इस ऑर्डर में क्या है

कंपनी को REC लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी REC पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड से यह LoI मिला है। इसमें उत्तर प्रदेश के रानीपुर (मऊ) और चुनार (मिर्जापुर) में 220/132/33 kV AIS सबस्टेशन और उनसे जुड़ी लाइनों के निर्माण का काम शामिल है। कंपनी को यह ऑर्डर 18 महीने की अवधि के लिए प्रति वर्ष ₹45 करोड़ के ट्रांसमिशन शुल्क के साथ मिला है।

HG इंफ्रा Q1 रिजल्ट

कंपनी ने जून तिमाही में अपने कर-पश्चात लाभ में 77.5% की साल-दर-साल गिरावट दर्ज की, जो ₹125.5 करोड़ से घटकर ₹28.3 करोड़ रह गया। इसी अवधि में परिचालन से राजस्व में 46.9% की गिरावट आई, जो ₹1,709.2 करोड़ से घटकर ₹907.2 करोड़ हो गया।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़HG इंफ्रा को यूपी से मिले 2 बड़े ऑर्डर, गिरते बाजार में 10% तक उछले शेयर