दोगुना से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, एक महीने से कम में शेयर भी 99% से अधिक उछले

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • हीरो मोटर्स का मुनाफा सितंबर 2026 तिमाही में दोगुना से ज्यादा बढ़ा है
  • कंपनी के शेयर बुधवार को 7% से अधिक की तेजी के साथ 167.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं
  • एक महीने से कम में हीरो मोटर्स के शेयर अपने IPO प्राइस के मुकाबले 99% से ज्यादा उछल गए हैं

Hero Motors
आईपीओ में हीरो मोटर्स के शेयर का दाम 84 रुपये था।

हाल में शेयर बाजार में लिस्ट हुई कंपनी हीरो मोटर्स के शेयरों में अच्छी तेजी आई है। हीरो मोटर्स के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 167.50 रुपये पर पहुंच गए। सितंबर 2026 तिमाही के जबरदस्त नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में यह तेजी देखने को मिली है। सितंबर तिमाही में हीरो मोटर्स का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ गया है। कंपनी के शेयर भी बाजार में उतरने के एक महीने से कम में 99 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। ऑटो कंपोनेंट्स एंड इक्विपमेंट्स इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी का मार्केट कैप बुधवार को 7300 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

115% से ज्यादा बढ़ा है हीरो मोटर्स का मुनाफा
हीरो मोटर्स (Hero Motors) का कंसॉलिडेटेड मुनाफा चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 115 पर्सेंट से ज्यादा बढ़कर 10.2 करोड़ रुपये पहुंच गया है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का प्रॉफिट 4.74 करोड़ रुपये था। हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 31 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में हीरो मोटर्स का नेट प्रॉफिट 14.8 करोड़ रुपये था। सितंबर 2026 तिमाही में हीरो मोटर्स का रेवेन्यू सालाना करीब 25 पर्सेंट बढ़कर 319 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 256 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में हीरो मोटर्स की टोटल इनकम सालाना आधार पर 22 पर्सेंट से ज्यादा बढ़कर 322.64 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

IPO प्राइस से 99% से ज्यादा उछल गए हैं हीरो मोटर्स के शेयर
हीरो मोटर्स (Hero Motors) के शेयर एक महीने से भी कम में अपने आईपीओ प्राइस से 99 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 84 रुपये था। कंपनी के शेयर बुधवार 23 सितंबर 2026 को बाजार में लिस्ट हुए हैं। हीरो मोटर्स के शेयर 14 अक्टूबर 2026 को BSE में 167.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 179 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 80.50 रुपये है।

7.01 गुना सब्सक्राइब हुआ था कंपनी का आईपीओ
हीरो मोटर्स का आईपीओ (Hero Motors IPO) टोटल 7.01 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 8.62 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के कोटे में 10.47 गुना दांव लगा। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 1.59 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 1000 करोड़ रुपये तक का था, इसमें 600 करोड़ रुपये तक का फ्रेश इश्यू और 400 करोड़ रुपये तक ऑफर फॉर सेल शामिल था। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर एंड प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 84.67 पर्सेंट थी, जो कि अब 61.63 पर्सेंट रह गई है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़कर 38.37 पर्सेंट पहुंच गई है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़दोगुना से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, एक महीने से कम में शेयर भी 99% से अधिक उछले