Hero Motors IPO: 16 सितंबर से खुलेगा हीरो का ₹1,000 करोड़ का IPO, जानिए प्राइस बैंड, GMP समेत सारी डिटेल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Hero Motors IPO: हीरो मोटर्स लिमिटेड (Hero Motors Ltd.) का ₹1,000 करोड़ का IPO 16 सितंबर 2026 को खुलेगा और 18 सितंबर को बंद होगा
  • कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹79 से ₹84 प्रति शेयर तय किया है
  • इश्यू में ₹600 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹400 करोड़ का OFS शामिल है
  • आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं

Hero Motors IPO
₹79-84 का प्राइस बैंड और ₹14,952 में मिलेगा हीरो मोटर्स IPO का 1 लॉट।

Hero Motors IPO latest details: ऑटो कंपोनेंट और एडवांस्ड मोबिलिटी सेक्टर की कंपनी हीरो मोटर्स लिमिटेड (Hero Motors Ltd.) ने अपने ₹1,000 करोड़ के IPO का प्राइस बैंड तय कर दिया है। कंपनी का पब्लिक इश्यू 16 सितंबर, बुधवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 18 सितंबर, शुक्रवार को बंद होगा। IPO के तहत निवेशक ₹79 से ₹84 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में बोली लगा सकेंगे। प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू ₹10 रखा गया है। कंपनी के IPO पर निवेशकों की नजर इसलिए भी है, क्योंकि हीरो मोटर्स (Hero Motors) ऑटोमोबाइल सेक्टर में रेगुलर कंपोनेंट्स के साथ-साथ इलेक्ट्रिक और एडवांस्ड मोबिलिटी से जुड़े उत्पाद भी तैयार करती है।

दो हिस्सों में बंटा ₹1,000 करोड़ का IPO

हीरो मोटर्स (Hero Motors) का ₹1,000 करोड़ का IPO दो हिस्सों में बंटा है। इसमें ₹600 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ₹400 करोड़ का हिस्सा Offer for Sale यानी OFS के जरिए आएगा। OFS में कंपनी के मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचेंगे। ऊपरी प्राइस बैंड यानी ₹84 प्रति शेयर के हिसाब से कंपनी का अनुमानित मार्केट कैप करीब ₹3,815 करोड़ हो जाएगा। OFS के बाद कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी भी घटेगी। यह हिस्सेदारी पहले 85.57 प्रतिशत थी, जो IPO के बाद घटकर करीब 61.63 प्रतिशत रह जाएगी।

IPO में 178 शेयरों का एक लॉट

रिटेल निवेशकों के लिए IPO में एक लॉट 178 शेयरों का रखा गया है। ₹84 के ऊपरी प्राइस बैंड पर एक लॉट के लिए न्यूनतम निवेश करीब ₹14,952 होगा। इसके बाद निवेशक 178 शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकेंगे। IPO में 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है, जबकि 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए होगा। बाकी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों यानी NII के लिए निर्धारित किया गया है।

ऑटो कंपोनेंट सेक्टर में हीरो की अलग पहचान

कंपनी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए कई तरह के महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स बनाती है। हीरो मोटर्स (Hero Motors) हाई-एंड ट्रांसमिशन सिस्टम, ड्राइव यूनिट और इंजन कंपोनेंट्स के कारोबार में भी मौजूद है। कंपनी के ग्राहकों में BMW और Ducati जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के साथ-साथ दोपहिया और इलेक्ट्रिक साइकिल बनाने वाली कंपनियां भी शामिल हैं। यही ग्लोबल कस्टूमर बेस्ड कंपनी को ऑटो कंपोनेंट सेक्टर में एक अलग पहचान देता है।

IPO के लिए ICICI Securities, DAM Capital और JM Financial को बुक-रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है, जबकि Kfin Technologies रजिस्ट्रार की भूमिका निभाएगी। IPO की प्रक्रिया के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 21 सितंबर को होने की उम्मीद है। सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर 22 सितंबर को क्रेडिट किए जा सकते हैं। इसके बाद Hero Motors के शेयर 23 सितंबर को शेयर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। अब निवेशकों की नजर IPO के सब्सक्रिप्शन रिस्पॉन्स और लिस्टिंग पर रहेगी, क्योंकि कंपनी का प्रदर्शन ऑटो कंपोनेंट और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर की आगे की मांग पर भी निर्भर करेगा।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Hero Motors IPO: 16 सितंबर से खुलेगा हीरो का ₹1,000 करोड़ का IPO, आ गई डिटेल्स