Dividend Stock: 1 शेयर पर 75 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट भी तय, ब्रोकरेज ने बढ़ाई रेटिंग
मुख्य बातें
- Hero MotoCorp share price: हीरो मोटोकॉर्प के शेयर एक बार फिर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं
- कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 75 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है

Hero MotoCorp share price: हीरो मोटोकॉर्प के शेयर 2026 में दूसरी बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। कंपनी ने एक शेयर पर 3750 प्रतिशत डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट तय कर दिया है। बता दें, इससे पहले फरवरी के महीने में कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 110 रुपये का डिविडेंड दिया गया था।
किस दिन है रिकॉर्ड डेट? (Hero MotoCorp Dividend record date)
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 75 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। जिसकी वजह से योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 3750 प्रतिशत का फायदा होगा। बता दें, 24 जुलाई 2026 को कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय किया है।
2001 से डिविडेंड दे रही है कंपनी (Hero MotoCorp dividend history)
हीरो मोटोकॉर्प के शेयर 2001 में पहली बार डिविडेंड दिया था। कंपनी ने तब एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड दिया था। वहीं, आखिरी बार कंपनी के शेयर फरवरी में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब हर एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 110 रुपये का फायदा हुआ था।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (Hero MotoCorp share performance)
शुक्रवार को हीरो मोटोकॉर्प के शेयर बीएसई में 0.38 प्रतिशत की गिरावट के बाद 5321.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 0.49 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों का रेट 39 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स 3.74 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, हीरो मोटोकॉर्प का 52 वीक हाई 6390 रुपये और 52 वीक लो लवल 3710.10 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1.06 लाख करोड़ रुपये का है।
दो साल में हीरो मोटोकॉर्प 15 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, तीन साल में यह स्टॉक 106 प्रतिशत का रिटर्न पोजीशनल निवेशकों को दिया है।
ब्रोकरेज ने रेटिंग में किया इजाफा (Hero MotoCorp target price)
ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेफरिज ने अंडरपरफॉर्म से रेटिंग को बढ़ाकर होल्ड कर दिया है। बता दें, मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 1401 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी के रेवन्यू में भी सालाना आधार पर 29 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशंस) 12797 करोड़ रुपये रहा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


