सोना-चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट, जानिए क्या है वजह

Feb 17, 2026 10:07 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

Gold-Silver Rate Today: एमसीएक्स पर अप्रैल फयूचर कांट्रैक्ट में सोना 1,200 रुपये से अधिक यानी करीब 0.80% गिरकर 1,53,532 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर मार्च वायदा में 4,700 रुपये से अधिक या 2% की गिरावट दर्ज की गई और यह 2,35,142 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

सोना-चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट, जानिए क्या है वजह

Gold-Silver Rate Today: घरेलू वायदा बाजार में आज यानी मंगलवार (17 फरवरी) की सुबह सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। इसकी मुख्य वजह निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली, डॉलर के मजबूत होने और कमजोर स्पॉट डिमांड को बताया जा रहा है। एमसीएक्स पर अप्रैल फयूचर कांट्रैक्ट में सोना 1,200 रुपये से अधिक यानी करीब 0.80% गिरकर 1,53,532 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर मार्च वायदा में 4,700 रुपये से अधिक या 2% की गिरावट दर्ज की गई और यह 2,35,142 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

डॉलर हुआ मजबूत

डॉलर इंडेक्स 2% से अधिक उछलकर 97.15 पर पहुंच गया, जिससे विदेशी खरीदारों के लिए डॉलर में मिलने वाली कीमती धातुएं महंगी हो गई हैं। वहीं, चीनी बाजार लूनर न्यू ईयर के चलते इस सप्ताह बंद हैं और कीमती धातुओं के बाजारों में कम कारोबार भी तेजी पर रोक लगा रहा है।

पिछले सत्र में, सोने का अप्रैल फयूचर्स कांट्रैक्ट लगभग 1% की गिरावट के साथ 1,54,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और चांदी का मार्च वायदा भाव लगभग 2% की गिरावट के साथ 2,39,891 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

सोने-चांदी में अस्थिरता बरकरार, ये हैं बड़े कारण

अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर आशावाद और डॉलर इंडेक्स में तेजी के बीच सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता जारी है और सकारात्मक घटनाक्रम की संभावना ने दोनों कीमती धातुओं में सुरक्षित निवेश की खरीदारी को कम कर दिया है। ईरान की अमेरिका के साथ अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता का दूसरा दौर मंगलवार को प्रस्तावित है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस सप्ताह डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, अमेरिका-ईरान वार्ता और अन्य भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच सोने-चांदी की कीमतों में अस्थिरता बनी रह सकती है। इसके अलावा, बाजार की निगाहें अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक के विवरण, अमेरिकी जीडीपी के पूर्वानुमान और पीसीई मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर हैं, जिससे फेड की नीति पर संकेत मिल सकते हैं। व्यापारी वर्तमान में तीन ब्याज दर कटौती की संभावना जता रहे हैं, पहली कटौती संभवतः जुलाई में हो सकती है।

कहां है सपोर्ट और रेजिस्टेंस

इंडसइंड सिक्योरिटीज के जिगर त्रिवेदी ने कहा कि एमसीएक्स गोल्ड अप्रैल वायदा 1,54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर सकता है क्योंकि अमेरिकी बाजारों में रुझान हल्का कमजोर है। पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन के अनुसार, आज के सत्र में सोने के लिए 4,970 डॉलर और 4,915 डॉलर पर सपोर्ट है, जबकि 5,045 डॉलर और 5,080 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रेजिस्टेंस है। चांदी के लिए 74 डॉलर और 71.20 डॉलर पर सपोर्ट है, जबकि 78 डॉलर और 80.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रेजिस्टेंस है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,