HDFC Defence Fund ने अपने पोर्टफोलियो में टाटा का यह स्टॉक जोड़ा, इन शेयरों में घटाई हिस्सेदारी
मुख्य बातें
- HDFC Defence Fund ने अपने पोर्टफोलियो में टाटा मोटर्स को जोड़ा है
- वहीं, दो कंपनियोंं में एचडीएफसी डिफेंस फंड ने हिस्सेदारी घटाई है

HDFC Defence Fund: एचडीएफसी डिफेंस फंड ने टाटा मोटर्स (Tata motors को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है। हालांकि, इसके साथ ही इस फंड ने MTAR Technologies में हिस्सेदारी घटाई है। इसे एक बड़े हलचल के तौर पर देखा जा रहा है।
कितने शेयरों को खरीदा और बेचा गया?
नए डाटा के अनुसार इस डिफेंस सेक्टर के फंड हाउस ने टाटा मोटर्स के 5 लाख शेयर खरीदे हैं। जिसकी कुल मार्केट वैल्यू 18.97 करोड़ रुपये है। इसके अलावा एचडीएफसी डिफेंस फंड ने MTAR Technologies और ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार फंड हाउस ने MTAR Tech के 50,000 शेयर बेच दिए हैं। मई के महीने में एचडीएफसी डिफेंस फंड के पास 8 लाख शेयर थे। पहले इनके पास 7.50 लाख शेयर थे। इस पीरियड में एचडीएफसी डिफेंस फंड ने ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स के 1.97 लाख शेयर बेच दिए।
इन 5 कंपनियों में एचडीएफसी डिफेंस फंड ने बढ़ाई हिस्सेदारी
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारत फोर्ज, Bosch, भारत डायनेमिक्स और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में एचडीएफसी फंड ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इन 5 कंपनियों में सबसे अधिक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर खरीदे गए हैं। फंड ने कुल 16.57 लाख शेयर अपने पोर्टफोलियो से जोड़े हैं। मई में एचडीएफसी डिफेंस फंड के पास कुल 3.50 करोड़ शेयर थे। अब यह बढ़कर 3.66 करोड़ शेयर हो गए हैं।
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के 2.55 लाख शेयर एचडीएफसी फंड ने खरीदे हैं। अब उनके पोर्टफोलियो में कुल 11.50 लाख शेयर इस डिफेंस कंपनी के हो गए हैं। इसके अलावा भारत फोर्ज के 86000 शेयर और Bosch के 6814 शेयर खरीदे गए हैं।
इन 15 कंपनियों की हिस्सेदारी में नहीं हुआ बदलाव
एचडीएफसी डिफेंस फंड के पोर्टफोलियो में 15 कंपनियां ऐसी हैं जिनमें उन्होंने कोई भी हिस्सेदारी नहीं बढ़ाई और घटाई है। बीईएमएल, आयशर मोटर्स, सेनटम इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रीमियर एक्सप्लोसिव, सोलर इंडस्ट्री, सायंट डीएलएम, हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, डाटा पैटर्न्स, पावर मेक प्रोजेक्ट्स, आइडिया फोर्ज के ना फंड ने शेयर बेचे हैं ना ही खरीदे हैं।
अप्रैल के महीने में फंड के पोर्टफोलियो में कुल 22 कंपनियां थी। जोकि मई में बढ़कर 23 कंपनियां हो गई थी। बता दें, एचडीएफसी फंड का 52.53 प्रतिसत आवंटन कैपिटल गुड्स में है। इलेक्ट्रिकल्स के लिए 4.91 प्रतिशत, शिपबिल्डिंग में 2.91 प्रतिशत आवंटन है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


