Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़hdfc bank shares reached 52 week high after this news there was a rush to buy
एचडीएफसी बैंक के शेयर 52 हफ्ते के हाई पर पहुंचे, इस खबर के बाद खरीदने को मची लूट

एचडीएफसी बैंक के शेयर 52 हफ्ते के हाई पर पहुंचे, इस खबर के बाद खरीदने को मची लूट

संक्षेप:

  • HDFC Bank Share Price: शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी बैंक के शेयरों में जबर्दश्त रैली देखने को मिली। एचडीएफसी बैंक के शेयर की कीमत 3% से अधिक उछल कर एनएसई पर 52-सप्ताह के हाई ₹1,794 पर पहुंच गई।

Jul 03, 2024 10:34 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शेयर मार्केट की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत के साथ ही शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी बैंक के शेयरों में जबर्दस्त रैली देखने को मिली। एचडीएफसी बैंक के शेयर की कीमत 3% से अधिक उछल कर एनएसई पर 52-सप्ताह के हाई ₹1,794 पर पहुंच गई। आज यह स्टॉक 1791 रुपये पर खुला और 1768.10 रुपये तक नीचे भी गिरा। इसके बाद 1794 के 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पिछले पांच दिन में एचडीएफसी बैंक के शेयर 5.37 पर्सेंट उछल चुके हैं। पिछले एक महीने में यह 13.54 पर्सेंट चढ़ा है। जबकि, पिछले एक साल में इसने अपनी साख के हिसाब से रिटर्न नहीं दिया है। इस अवधि में केवल 3.82 पर्सेंट का रिटर्न दिया है।

एचडीएफसी बैंक के लेटेस्ट शेयर होल्डिंग पैटर्न से पता चलता है कि बैंक में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की शेयर होल्डिंग 55% से नीचे चला गया है। इससे एमएससीआई इंडेक्स में स्टॉक के वेटेज को बढ़ाने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:शेयर मार्केट की ऊंची उड़ान, सेंसेक्स पहली बार 80000 के पार

नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुमानों के अनुसार एचडीएफसी बैंक में 55% से कम एफआईआई की हिस्सेदारी 3.8% से 7.2%-7.5% तक महत्वपूर्ण वेटेज बूस्ट का कारण बन सकती है। इससे संभावित रूप से 3.2 अरब डॉलर से 4 अरब डॉलर का इनफ्लो हो सकता है। 55 फीसद से कम एफआईआई शेयर होल्डिंग के लिए 25% का एफआईआई हेडरूम आवश्यक है।

कुछ और दिनों तक जारी रहेगी रैली

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा, "पिछले कई दिनों में एचडीएफसी बैंक के स्टॉक में डिलीवरी बेस्ड खरीदारी कुछ और दिनों तक जारी रहने की संभावना है। इससे स्टॉक में और तेजी आएगी। जैसे-जैसे निफ्टी में एचडीएफसी बैंक का वेटेज बढ़ेगा, ईटीएफ और एक्टिव फंड्स द्वारा डिलीवरी आधारित खरीदारी भी बढ़ेगी। निफ्टी में आरआईएल, टीसीएस, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक जैसे अन्य उच्च वेटेज स्टॉक पर मामूली नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।"

नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के प्रमुख अभिलाष पगारिया ने कहा, "बेस केस कैलकुलेशन के अनुसार, वेटेज में बढ़ोतरी से लगभग 3.3 बिलियन डॉलर का इनफ्लो हो सकता है।" जेफरीज के अनुसार एमएससीआई इंडेक्स वेटेज में एचडीएफसी बैंक का उछाल स्टॉक में बढ़ोतरी का कारण बन सकता है। इस बीच, एचडीएफसी बैंक की यूएस-लिस्टेड अमेरिकी डिपॉजिटरी रीसिप्ट (ADR) न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE) पर रातोंरात 4% से अधिक बढ़ गईं।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,