HDFC Bank को Q4 में हुआ 19221 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट, 13 रुपये डिविडेंड का भी ऐलान

Apr 18, 2026 05:31 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

HDFC Bank Q4 Results 2026: मार्च तिमाही मे एचडीएफसी बैंक का नेट प्रॉफिट 19221 करोड़ रुपये रहा है। बैंक ने तिमाही नतीजों के साथ ही 13 रुपये का डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। 

HDFC Bank को Q4 में हुआ 19221 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट, 13 रुपये डिविडेंड का भी ऐलान

HDFC Bank Q4 Results 2026: एचडीएफसी बैंक ने आज शनिवार को तिमाही नतीजों का ऐलान किया है। बैंक ने दी जानकारी में कहा है कि जनवरी से मार्च 2026 के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 19221 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 9 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट प्रॉफिट 17616 करोड़ रुपये रहा है। बता दें, तिमाही नतीजों के साथ एचडीएफसी बैंक ने डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है।

1 शेयर पर 13 रुपये का डिविडेंड दे रहा है बैंक (HDFC Bank Dividend Announcement)

एचडीएफसी बैंक ने क्वार्टर रिजल्ट के साथ फाइनल डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। बैंक ने बताया है कि 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 13 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। यानी हर शेयर पर योग्य निवेशकों 1300 प्रतिशत का लाभ मिला है। बता दें, एचडीएफसी बैंक ने बताया है कि इस डिविडेंड के लिए 19 जून 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है।

एचडीएफसी बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम कितना? (HDFC bank q4 result heighlights)

बैंक की तरफ से दी जानकारी में कहा गया है कि मार्च तिमाही में कुल NII 33082 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 3.2 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में NII 32006 करोड़ रुपये रहा है। बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 27802 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 4.8 प्रतिशत अधिक है।

बैंक के ग्रॉस एनपीए रेशियो में सुधार हुआ है। मार्च तिमाही में यह 1.15 प्रतिशत रहा है। दिसंबर तिमाही में यह 1.24 प्रतिशत रहा है। नेट एनपीए 0.42 प्रतिशत से 0.38 प्रतिशत हो गया है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (HDFC bank share performance)

शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.55 प्रतिशत के तेजी के साथ 799.90 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। इस साल एचडीएफसी बैंक के शेयरों की कीमतों में 16 प्रतिशत की गिरावट आई है। बीते 5 साल में एचडीएफसी बैंक ने निवेशकों को 11.99 प्रतिशत का ही रिटर्न दिया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडे्क्स में 60.74 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, 10 साल एचडीएफसी बैंक के शेयरों का भाव 195.92 प्रतिशत बढ़ा है। यह भी सेंसेक्स इंडेक्स के 206.30 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में कम है।

2025 में बोनस शेयर दिया था बैंक ने

एचडीएफसी बैंक के शेयर पिछले साल एक्स-बोनस ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 1 शेयर बोनस बोनस दिया था। कंपनी ने पिछले साल दो बार में 27 रुपये का डिविडेंड दिया गया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,