Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़HDFC Bank Q3 Result announced profit jumped 11 50 percent
HDFC Bank ने Q3 नतीजों का किया ऐलान, प्रॉफिट 11.50% बढ़ा, शेयरों पर रखें नजर

HDFC Bank ने Q3 नतीजों का किया ऐलान, प्रॉफिट 11.50% बढ़ा, शेयरों पर रखें नजर

संक्षेप:

HDFC Bank Q3 Result: प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस प्राइवेट बैंक की तरफ से दी जानकारी के अनुसार नेट प्रॉफिट 12.17 प्रतिशत बढ़कर 19,807 करोड़ रुपये हो गया।

Jan 17, 2026 05:26 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

HDFC Bank Q3 Result: प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस प्राइवेट बैंक की तरफ से दी जानकारी के अनुसार कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 12.17 प्रतिशत बढ़कर 19,807 करोड़ रुपये हो गया। इस बैंक ने पिछले साल इसी अवधि में 17,657 करोड़ रुपये और पिछली सितंबर तिमाही में 19,611 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। बता दें, स्टैंडलोन स्तर पर बैंक का प्रॉफिट अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 11.46 प्रतिशत बढ़कर 18,653.75 करोड़ रुपये हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:5वीं बार बोनस शेयर दे रही कंपनी, रिकॉर्ड डेट 26 जनवरी से पहले

बैंक का खर्च 800 करोड़ रुपये और बढ़ा

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक बैंक की मुख्य शुद्ध ब्याज आय 6.4 प्रतिशत बढ़कर 32,600 करोड़ रुपये रही, जबकि गैर ब्याज आय 13,250 करोड़ रुपये रही। बैंक ने बताया कि समग्र स्तर पर उसका शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.35 प्रतिशत रहा। इसके अतिरिक्त नए श्रम कानूनों को लागू करने के कारण समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसका खर्च 800 करोड़ रुपये बढ़ा।

शेयर बाजार में क्या है स्थिति

तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद अब सोमवार को एचडीएफसी बैंक के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकता है। शुक्रवार को इस प्राइवेट बैंक का शेयर बीएसई में 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 931.15 रुपये के लेवल पर था। बीते एक साल में एचडीएफसी बैंक के शेयरों का भाव 12 प्रतिशत चढ़ा है। बता दें, एचडीएफसी बैंक का 52 वीक हाई 1020.35 रुपये और 52 वीक लो लेवल 812.65 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 14.32 लाख करोड़ रुपये का है।

दो साल में एचडीएफसी बैंक के शेयरों का भाव करीब 11 प्रतिशत ही बढ़ा है। वहीं, 5 साल में यह स्टॉक 27 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

ये भी पढ़ें:5वीं बार बोनस शेयर दे रही कंपनी, रिकॉर्ड डेट 26 जनवरी से पहले

पिछले साल बैंक ने दिया था बोनस शेयर

2025 में कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया था। 2025 में ही कंपनी ने हर शेयर पर 27 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,